Congress Protest in Ranchi: कैंप जेल में बंद कांग्रेस नेताओं से ईटीवी भारत की बातचीत

By

Published : Aug 5, 2022, 2:31 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:25 PM IST

thumbnail

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (All India Congress Committee) के आह्वान पर देशभर में (Congress nationwide protest) बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और देश की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. रांची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधायक, नेता और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव (Congress Protest in Ranchi) किया. जिसके उन्होंने अपनी गिरफ्तारी (Congress leaders detained) दी. हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेताओं को मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम कैंप जेल (leaders detained after protests) में रखा गया है. हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक अम्बा प्रसाद, ममता देवी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्णिमा नीरज सिंह, प्रदीप यादव, उमाशंकर अकेला, अनूप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिन्हा, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, आलोक दुबे, अजय नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, किशोर नाथ शाहदेव, राकेश किरण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर कैंप जेल में रखा गया है. कैंप जेल में कांग्रेस नेताओं से बात की ईटीवी भारत (Etv Bharat) के रांची संवाददाता उपेंद्र कुमार ने.

Last Updated : Feb 3, 2023, 8:25 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.