केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों से की घरों में तिरंगा फहराने की अपील

By

Published : Aug 13, 2022, 1:21 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

thumbnail

आजादी की 75वीं वर्षगांठ को देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है. इस कड़ी में इस साल स्वतंत्रता दिवस को और भव्य रूप से मनाने की योजना बनाई गई है. इसको लेकर 13 से 15 अगस्त तक देश के 25 करोड़ परिवारों के घरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना बनाई गई है. इसके लिए भारत सरकार लोगों को जागरूक भी कर रही है. इसके चलते शनिवार को तोरपा में विशाल तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी निकाली गई. इसमें जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तोरपा के विधायक कोचे मुंडा भी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा तोरपा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर मेन रोड, हिन्द चौक होते हुए एनएचपीसी गेट के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक गई और सभा में तब्दील हो गई. तिरंगा यात्रा में संत जोसेफ हाई स्कूल, संत अन्ना कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय,संत तेरेसा बालिका मध्य विद्यालय, श्री हरि हाई स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज से 15 अगस्त तक देश के हर नागरिक को अपने घरों और दुकानों में राष्ट्र ध्वज फहराना है. कोचे मुंडा ने कहा कि तिरंगा हमारी अन, बान और शान है. इसका सम्मान करना और देश की आजादी में अपनी कुर्बानी देनेवालों को याद करना हम सभी का दायित्व है.

Last Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.