ETV Bharat / state

टिकट मिलने के बाद बोकारो पहुंचे PN सिंह, कहा- किसी थैलीशाह की खोज में है कांग्रेस

author img

By

Published : Mar 28, 2019, 1:39 AM IST

Updated : Mar 28, 2019, 4:43 AM IST

धनबाद के सांसद पीएन सिंह टिकट मिलने के बाद बुधवार को पहली बार बोकारो पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. िस दौरा विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव के बाद भगोड़े हो जाते हैं.

बोकारो पहुंचे PN सिंह

बोकारो: जिले के निर्वतमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह को टिकट मिलने के बाद बुधवार को पहली बार बोकारो पहुंचे. जहां के तेलमच्चो में बीजेपी जिला अध्यक्ष विनोद महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पशुपतिनाथ सिंह जोधाडीह मोड़ से नया मोड़ होते हुए आवासीय कार्यालय पहुंचे. जहां उनका स्वागत बोकारो की विधायक बिरंचि नारायण और बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने किया.

बोकारो पहुंचे PN सिंह

पीएन सिंह के स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे. इस मौके पर पीएन सिंह ने कहा कि लगातार पार्टी के लिए काम किया हूं. 25 साल से पार्टी की सेवा करते आया हूं. हमारे कार्यकाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया. बोकारो, चंदनकियारी, झरिया और धनबाद विधानसभा में जीत हासिल की यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की एक ओर जहां वो लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं. जनता के सुख दुख में साथ रहते हैं. वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव के बाद भगोड़े हो जाते हैं. जिसके कारण कांग्रेस को हर बार यहां अपना उम्मीदवार बदल ना होता है. इस बार भी कांग्रेस किसी थैलीशाह की खोज में है.वहीं राहुल गांधी के गरीब परिवार को 72 हजार रुपए सालाना देने के वादे पर उन्होंने कहा किया एक चुनावी जुमला है. वह जानते हैं की चुनाव जीतना तो है नहीं इसलिए झूठ मूठ के वादे कर जनता में जितना भ्रम फैला सके फैला लें.

Intro:धनबाद के निर्वतमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह टिकट मिलने के बाद आज पहली बार बोकारो पहुंचे। बोकारो के तेलमच्चो में बीजेपी जिला अध्यक्ष विनोद महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पशुपतिनाथ सिंह जोधाडीह मोड़ से नया मोड़ होते हुए आवासीय कार्यालय पहुंचे। जहां उनका स्वागत बोकारो की विधायक बिरंचि नारायण और बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने किया। पीएन सिंह के स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। इस मौके पर पी एन सिंह ने कहा उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया। 25 साल से पार्टी की सेवा कर रहा हूँ। हमारे कार्यकाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया। बोकारो, चंदनकियारी, झरिया और धनबाद विधानसभा में जीत हाशिल की। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की एक और जहां वो लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। जनता के सुख दुख में साथ रहते हैं।वहीं कॉन्ग्रेस के उम्मीदवार चुनाव के बाद भगोड़े हो जाते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस को हर बार यहां अपना उम्मीदवार बदल ना होता है। इस बार भी कांग्रेस किसी थैलीशाह की खोज में है। वहीं राहुल गांधी के गरीब परिवार को 72000 रुपए सालाना देने के वादे पर उन्होंने कहा किया एक चुनावी जुमला है। वह जानते हैं की चुनाव जीतना तो है नहीं इसलिए झूठ मूठ के वादे कर जनता में जितना भ्रम फैला सके फैला लें। आपको बता दें कि पशुपतिनाथ सिंह बीजेपी के नो 70 प्लस वाले कैटेगरी में आते थे। और एक ओर जहां लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी जैसे केंद्रीय और कद्दावर नेताओं के टिकट इस आधार पर कटे थे। उसके बाद यह कयास लगाया जा रहा था की पीएन सिंह को भी इसवार धनबाद लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलेगा। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने पीएन सिंह पर भरोसा दिखाया है। अब देखना है की पार्टी नेतृत्व को भरोसे के बाद पीएन सिंह को जनता का कितना भरोसा मिलता है।


Body:पशुपतिनाथ सिंह, बीजेपी उम्मीदवार


Conclusion:पशुपतिनाथ सिंह, बीजेपी उम्मीदवार
Last Updated : Mar 28, 2019, 4:43 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.