ETV Bharat / state

जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के विशेष कैंप में संगीता और ब्यूटी डुंगडुंग का चयन, लोगों ने दी बधाई

author img

By

Published : Jun 10, 2021, 8:59 PM IST

जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के अभ्यास के लिए जल्द ही विशेष कैंप लगेगा. इसमें झारखंड की हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी एवं ब्यूटी डुंगडुंग का चयन किया गया है.

sangeeta kumari beauty dungdung selected for junior indian women hockey team camp
जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के विशेष कैंप में संगीता और ब्यूटी डुंगडुंग का चयन

सिमडेगा: जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के अभ्यास के लिए जल्द ही विशेष कैंप लगेगा. इसमें झारखंड की हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी एवं ब्यूटी डुंगडुंग का चयन किया गया है. सिमडेगा जिले की इन खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है. हॉकी झारखंड और हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने इसके लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है.

ये भी पढ़ें-स्मार्ट फोन और नेटवर्क सपना, ऑनलाइन पढ़ाई एक मजाक...पाकुड़ में मुठ्ठी भर बच्चे ही ले रहे आखर ज्ञान

राष्ट्रीय सेंटर ऑफ एक्सलेंस साई बेंगलुरु में जूनियर महिला हॉकी की Tops Ncoe ट्रेनिंग 13 जून से आयोजित की जाएगी. इसके लिए ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा. इसमें झारखंड की दो महिला हॉकी खिलाड़ियों संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग का चयन किया गया है. इसके लिए दोनों खिलाड़ियों को आमंत्रण दिया गया है. ये दोनों ही खिलाड़ी सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुड़ी गांव की रहने वाली हैं. दोनों ही खिलाड़ी पूर्व में भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. दोनों ही खिलाड़ियों का चयन किए जाने पर हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.