ETV Bharat / state

साल के अंतिम दिन दर्दनाक हादसा, अंचल निरीक्षक समेत चालक की मौत, दर्जनों यात्री घायल

author img

By

Published : Dec 31, 2019, 11:53 PM IST

Road accident in Simdega
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

सिमडेगा में सड़क दुर्घटना में एक बस और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, कोलेबिरा अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है.

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सोलगा बाजार के सामने एक बस और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-गुमला में ओडिशा से आ रही यात्री बस पलटी, एक की मौत कई घायल

जानकारी के अनुसार एनएच 143 में सोलगा बाजार के सामने राउरकेला से गुमला आ रही यात्री बस और हाइवा में भिड़ंत हो गयी. जिसमें बस सड़क पर ही पलट गयी, जिसके बाद यात्रियों की चीख पुकार से क्षेत्र गूंज उठा. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल यात्रियों को कोलेबिरा अस्पताल ले जाया गया. जहां घायलों का इलाज जारी है.

दुर्घटना में मृत व्यक्ति सीआई अनिल वर्मा थे, जो कि ठेठईटांगर प्रखंड में अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे. वह गुमला के कुम्हार टोली के रहने वाले थे. अनिल वर्मा अपनी ड्यूटी खत्म कर नया साल मनाने अपने घर लौट रहे थे, इस बीच वे भीषण हादसे का शिकार हो गये, जिसमें उनकी जान चली गयी. इधर दुर्घटना में घायल बस चालक ने भी इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इधर हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर से घायलों की स्थिति की जानकारी ली.

Intro:साल के अंतिम दिन दर्दनाक हादसा, अंचल निरीक्षक समेत चालक की मौत, दर्जनों यात्री घायल

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सोलगा बाज़ार के समीप मंत्री नामक बस और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार एनएच 143 में सोलगा बाज़ार के समीप राउरकेला से गुमला आ रही मंत्री नामक यात्री बस और हाइवा में भिड़ंत हो गयी। जिसमें बस सड़क पर ही पलट गयी। जिसके बाद तो यात्रियों के चीख पुकार से क्षेत्र गूंज उठा। दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर मौत हो गयी।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल यात्रियों को कोलेबिरा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। कई यात्रियों को गंभीर चोटें भी आयी है।

दुर्घटना में मृत व्यक्ति सीआई अनिल वर्मा थे। जो कि ठेठईटांगर प्रखंड में अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। जो गुमला के कुम्हार टोली निवासी बताये जाते हैं। ये गुमला सदर प्रखंड और रायडीह प्रखंड में राजस्व कर्मचारी रह चुके हैं।अनिल वर्मा भरनो अंचल कार्यालय में भी सीआई के पद पर रह चुके हैं, तथा वर्तमान में सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर अंचल कार्यालय में सीआई के पद पर कार्यरत थे। अनिल वर्मा अपनी ड्यूटी खत्म कर नववर्ष मनाने अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच वे भीषण हादसे का शिकार हो गये, जिसमें उनकी जान चली गयी। इधर दुर्घटना में घायल बस चालक लाला की स्थिति काफी गंभीर थी। कोलेबिरा अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार राउरकेला से आ रही बस को कोलेबिरा निवासी बबलू खान के हाइवा ने टक्कर मारी थी। जिससे भीषण दुर्घटना हुई।
इधर हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर से घायलों किया स्थिति की जानकारी ली।Body:N9Conclusion:No
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.