ETV Bharat / state

11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप 2021 के लिए होगा चयन, महिला और पुरुष खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

author img

By

Published : Feb 3, 2021, 10:35 PM IST

Players selected in 11th Hockey India National Sub Junior Hockey Championship 2021
11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन

11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए झारखंड के महिला और पुरुष खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ. ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों का निबंधन कराने के उपरांत इनका आपस में मैच कराया गया और इनमें सर्वश्रेष्ठ 32-32 खिलाड़ियों का चयन किया गया.

सिमडेगा: 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए झारखंड महिला और पुरुष हॉकी टीम का चयन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ. इसमें झारखंड के सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और हजारीबाग के महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया.

सर्वश्रेष्ठ 32 खिलाड़ियों का हुआ चयन

चयन ट्रायल में शामिल इन खिलाड़ियों का निबंधन कराने के उपरांत इनका आपस में मैच कराया गया और इनमें सर्वश्रेष्ठ 32-32 खिलाड़ियों का चयन किया गया. इन 32 खिलाड़ियों का अब विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर, इनमें से 18-18 बेहतर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 में झारखंड टीम के लिए खेलने का अवसर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-सीएम सोरेन ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ की बैठक, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी

इस चयन में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल उपस्थित थे. चयनकर्ता के रूप में मनोज कोनबेगी, दशरथ महतो, जयदीप महाराणा, प्रतिमा वरवा, तारिणी कुमारी, पनखसियुस टोप्पो और सुनील तिर्की थे. आयोजन को सफल बनाने मे हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों के साथ हॉकी सिमडेगा के सुनील तिर्की, बसंत बा, कमलेश्वर मांझी, राहुल मिज, नवीन मिंज, राजू मांझी, कल्याण केरकेट्टा और करिश्मा परवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.