ETV Bharat / state

झारखंड महिला हॉकी टीम ने सीआरपीएफ की टीम को किया पराजित, क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह

author img

By

Published : Feb 5, 2020, 9:21 AM IST

Jharkhand womens hockey team defeated CRPF team
झारखंड महिला हॉकी टीम की जीत

कोल्लम केरल में 31 जनवरी से 10 फरवरी तक हॉकी इंडिया सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का मुकाबला जारी है. मंगवार को हुए मुकाबले में झारखंड महिला हॉकी टीम ने सीआरपीएफ की टीम को पराजीत कर दिया.

सिमडेगा: 31 जनवरी से 10 फरवरी तक कोल्लम केरल में 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है. अपने तीसरे मैच में झारखंड हॉकी टीम ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स CRPF की टीम को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

देखें पूरी खबर

मैच के तीसरे मिनट में ही झारखंड की तेजतर्रार फॉरवर्ड अलबेला रानी टोप्पो ने शानदार गोल कर झारखंड को बढ़त दिलाई. यह मैच झारखंड बनाम झारखंड ही था, क्योंकि सीआरपीएफ की टीम से झारखंड की 8-8 खिलाड़ी खेल रही थी.

इसे भी पढ़ें:- सिमडेगा में चलाया गया वाहन जांच अभियान, लोगों को दी गई सड़क सुरक्षा कानून की जानकारी

झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, रजनीश के अलावा हॉकी झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

Intro:सीआरपीएफ को 1-0 से पराजित कर हॉकी झारखण्ड क्वार्टरफाइनल में

सिमडेगा: 31 जनवरी से 10 फरवरी तक कोल्लम केरल में आयोजित 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप में हॉकी झारखण्ड को पिछले मैच मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से मिली पराजय से सीख लेते हुए आज अपने तीसरे मैच में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स CRPF की टीम को जबरजस्त मुकाबले में 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी. मैच के तीसरे मिनट में ही झारखण्ड की तेजतर्रार फॉरवर्ड अलबेला रानी टोप्पो ने शानदार फील्ड गोल कर झारखण्ड को बढ़त दिला दी। उसके बाद सीआरपीएफ की लगातार आक्रमण को रोककर झारखण्ड ने मैच अपने नाम कर लिया। एक तरह से यह मैच झारखण्ड बनाम झारखण्ड ही था, क्योंकि सीआरपीएफ की टीम से झारखण्ड की 8-8 खिलाडी (सुषमा कुमारी, पिंकी एक्का, सुप्रिया मुंडू, सुशीला लकड़ा, रीना बा, प्रिसिला तिर्की, इतवारी मुंडू, प्यारी मंजू टोपनो) थी। परन्तु राज्य की ओर से खेल रही खिलाड़ियो का मनोबल उनसे ऊंचा था और अंततः जीत झारखण्ड की हुई। दो दिन पूर्व ही एमपी अकादमी से टीम को मिली पराजय के बाद हॉकी झारखन्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के साथ अंतरास्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र धुर्व बत्रा सर एवम हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने झारखण्ड के खिलाड़ियो का मनोबल बढ़ाया था। जिसका लाभ खिलाड़ियो को मिला और टीम ने आज शानदार प्रदर्शन की। झारखण्ड टीम में अजंली बिंझिया, नॉमिता खलखो, दिपत्ति टोप्पो, रोपनी कुमारी, दिपत्ति कुल्लू, सुभाषी हेमरोम(कप्तान), रजनी केरकेट्टा, अलबेला रानी टोप्पो, प्रीति मिज, निक्की कुल्लू, सम्मी बड़ा, संगीता कुमारी, दिब्या डुंगडुंग, मरियम सोरेंग, महिमा टेटे, व्यूटी डुंगडुंग, रेशमा सोरेंग, माधुरी मिंज-कोच तारिणी कुमारी तथा मैनेजर अनिता होरो है।झारखण्ड टीम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, रजनीस कुमार, मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा, आश्रिता लकड़ा सहित हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।Body:NoConclusion:No
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.