ETV Bharat / state

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी चयनित, जानें सबके नाम

author img

By

Published : Nov 9, 2022, 10:59 PM IST

हॉकी इंडिया ने स्पेन के वालेंसिया में आयोजित होने वाली एफआईएच महिला हॉकी चैंपियनशिप (FIH Women Hockey Championship) के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इसमें झारखंड की चार खिलाड़ी शामिल हैं.

hockey-india-announces-senior-team-for-fih-women-hockey-championship-four-players-from-jharkhand
एफआईएच महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयनित झारखंड के खिलाड़ी

सिमडेगा: हॉकी इंडिया ने बुधवार को स्पेन के वालेंसिया में 11-17 दिसंबर के बीच होने वाले एफआईएच महिला हॉकी चैंपियनशिप (FIH Women Hockey Championship) के लिए 20 सदस्यीय भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी. इस 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की तीन खिलाड़ियों सहित झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का शामिल किया गया है. इनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं. इन चार खिलाड़ियों में करगागुड़ी की ब्यूटी डुंगडुंग पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए चुनी गईं हैं.

ये भी पढ़ें-बाबा रामदेव पहुंचे रांची, कहा- विपरीत परिस्थिति में भी बेहतर स्थिति में है देश

इससे पूर्व ब्यूटी डुंगडुंग जूनियर भारतीय टीम की हिस्सा रहते हुए जूनियर वर्ल्ड कप सहित कई प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उनके शानदार खेल को देखते हुए उन्हें सीनियर टीम में जगह दी गई है. इनके अलावा टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की हिस्सा रहीं निक्की प्रधान और सलीम टेटे के साथ विगत कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की फॉरवर्ड संगीता कुमारी भी हैं.

निक्की प्रधान जहां खूंटी जिला के रहने वाली हैं, वहीं सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़कीछापर की तथा संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला के ही केरसई प्रखंड के एक ही गांव करगागुड़ी की रहने वाली हैं. निक्की प्रधान डिफेंडर, सलीमा टेटे मिड फिल्डर तथा संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग फॉरवर्ड हैं. भारतीय टीम में एक साथ सिमडेगा के तीन खिलाड़ियों सहित झारखंड के चार खिलाड़ियों के चयनित होने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है.

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा के तीन खिलाड़ियों सहित झारखंड के चार खिलाड़ियों के चयन पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सुनील तिर्की, पैंक्रासियूस टोप्पो, कमलेश मांझी, एलशन किड़ो, सोहन बड़ाइक, वेद प्रकाश, बसंत बा, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, बलबीर प्रसाद, फादर पौलुस बागे, टिंटूस बड़ा, अनु राहुल मिंज, बिनोद कुल्लू, विजय तिर्की, सोनू ठाकुर सहित हॉकी सिमडेगा के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.