बेंगलुरु के राष्ट्रीय हॉकी कैंप में झारखंड की पांच खिलाड़ी, सीनियर भारतीय महिला हॉकी में चमकने का मौका

author img

By

Published : Dec 24, 2021, 2:24 PM IST

five-players-from-jharkhand-at-national-women-hockey-camp-in-bengaluru

27 दिसंबर से बेंगलुरु में आयोजित होने वाली भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की पांच खिलाड़ी का चयन किया गया है. 60 खिलाड़ियों के इस ग्रुप से ही सीनियर टीम के लिए 33 बेस्ट खिलाड़ी चुनी जाएंगी, जो भारतीय टीम के लिए खेलेंगी.

सिमडेगा: 27 दिसंबर से बेंगलुरु में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप की शुरुआत हो रही है. इसमें एक साथ सिमडेगा की तीन सहित झारखंड की 5 महिला हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगी. खेल जगत में इसे सिमडेगा और झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है.भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने के लिए आमंत्रित पांच खिलाड़ियों में संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, अल्फा केरकेट्टा, निक्की प्रधान और रीमा बाखला हैं.

ये भी पढ़ें-अब दो साल तक कॉल का डेटा सुरक्षित रखेंगी टेलीकॉम कंपनियां

बता दें कि संगीता कुमारी और सुषमा कुमारी जूनियर टीम के कैंप में पहले से ही शामिल थीं. इसके अलावा 2016 में जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम की गोलकीपर रहीं सिमडेगा की अल्फा केरकेट्टा और खूंटी की रहने वाली ओलंपियन निक्की प्रधान को भी राष्ट्रीय कैंप के लिए बुलाया गया है. इसके अलावा रांची जिले की रीमा बाखला को भी भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने का मौका मिल रहा है. रीमा किसी कैंप के लिए पहली बार चुनी गईं हैं.

भारतीय महिला हॉकी में चमकने का मौका

बेंगलुरु में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप 27 दिसंबर 2021 से लेकर 28 जनवरी 2022 तक आयोजित होगा. इस कैंप में विभिन्न राज्यों से कुल 60 महिला हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगी. इन सभी खिलाड़ियों के लिए बेंगलुरु में विशेष प्रशिक्षण शिविर चलाया जाएगा और 12 जनवरी को इनका एक ट्रायल लिया जाएगा. इसमें से बेस्ट 33 खिलाड़ी चयन कर उन्हें सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में रखा जाएगा. सिमडेगा के तीन सहित झारखंड के 5 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन एक साथ होने पर हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कमलेश मांझी, प्रतिमा बरवा सहित अन्य ने बधाई दी है.

जिले का मान बढ़ाया

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि एक दशक से भी अधिक समय बीतने के बाद सिमडेगा के तीन सहित झारखंड के 5 खिलाड़ियों का एक साथ भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन किया गया है. इसके अलावा सलीमा टेटे पूर्व से ही टीम में हैं. संगीता और सुषमा का जूनियर से सीनियर में कदम बढ़ाना और 2016 जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम से खेलने के बाद अब पुन: सीनियर टीम में वापसी करना इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को दिखाता है और इससे जिले का गौरव बढ़ा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.