ETV Bharat / state

डायन बिसाही के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान फिसड्डी, प्रताड़ित महिलाओं ने पद्मश्री छुटनी महतो के पास लगाई मदद की गुहार

author img

By

Published : Jun 20, 2023, 10:30 PM IST

Updated : Jun 20, 2023, 10:37 PM IST

ED will interrogate Vishnu Agarwal
ED will interrogate Vishnu Agarwal

झारखंड में डायन बिहासी का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें डायन के नाम पर प्रताड़ित किया गया है और उन्होंने पद्मश्री छुटनी महतो के पास पहुंच कर मदद की अपील की है.

देखें वीडियो

सरायकेला: जिला पुलिस द्वारा डायन कुप्रथा और डायन बिसाही के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान फेल होता दिख रहा है. विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार महिलाओं को डायन के नाम पर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आ रहा है. इधर डायन बिसाही के आरोप में प्रताड़ित की गई आधा दर्जन महिलाओं ने पद्मश्री छुटनी महतो के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए शरण ली है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में डायन बिसाही का सच, ज्यादा शिकायतें दर्ज होने पर घट जाता है मौत का आंकड़ा

डायन प्रताड़ित महिलाओं के संबंध में जानकारी देते हुए पद्मश्री छुटनी महतो ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले के कई थाना क्षेत्रों से अक्सर इनके पास प्रताड़ित होकर महिलाएं पहुंच रही हैं. छुटनी महतो ने पुलिस-प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि थाना स्तर पर डायन बिसाही के आरोप में प्रताड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाता. जिसके कारण वे इनके शरण में आती हैं. छुटनी महतो ने बताया कि शुरुआती दौर में ही थाना स्तर पर प्रताड़ित करने वाले महिलाओं के विरुद्ध पुलिस अगर कठोर कार्रवाई करेगी तो डायन बिसाही के मामलों में कमी आएगी.

इन महिलाओं को डायन बिसाही के नाम पर किया गया है प्रताड़ित

  1. शांति देवी प्रति, पति उझल सिंह सरदार, ग्राम- निमाईडीह, पो०. कोलाबीरा, थाना सरायकेला जिला- सरायकेला-खरसावां
  2. सोमोरनी लकड़ा, पति - पालरस लकड़ा, ग्राम- भजन पटका (हेस्लाटोली) पो. लाली योना- टाटी सिलवे (नामकुम) जिला- रांची झारखंड
  3. लक्ष्मी मंडल, पति कालीचरण मंडल, ग्राम पोठ धातकीडीह याता - गम्हरिया जिला- सरायकेला-खरसावां
  4. करुणा महतो, पति- स्व० जनक किशोर, ग्राम+ परे० - बड़ा माटी, थाना-कान्ड्रा, जिला- सरायकेला-खरसावां
  5. बासंती नायक, पति-सदन नायक, ग्राम-गोविन्दपुर पाठे+थाना- सरायकेला, जिला- सरायकेला-खरसावां
  6. छुटका देवी, पति- मंगल महतो, ग्राम+पो०- कोलवीरा, थाना- सरायकेला जिला- सरायकेला-खरसावां
  7. ज्योत्सना बारीक, पति- हीरा बारीक, ग्राम - गोविन्दपुर, थाना-सरायकेला, जिला- सरायकेला-खरसावां

आखरी सांस तक प्रताड़ित महिलाओं का दूंगी साथ: डायन बिसाही के नाम पर प्रताड़ना पर डायन बिसाही निवारण केंद्र संचालिका पद्मश्री छुटनी महतो कहतीं हैं कि इन महिलाओं का साथ शासन-प्रशासन दे या नहीं, लेकिन वे मरते दम तक उनके साथ खड़ी हैं. छुटनी ने कहा कि कड़े कानून बनाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि कानून का शत-प्रतिशत पालन हो इसे लेकर प्रयास किए जाने चाहिए.

Last Updated :Jun 20, 2023, 10:37 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.