ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन, कहा-पौराणिक परंपरा के आधार पर भारत बने विकसित राष्ट्र

author img

By

Published : Oct 3, 2022, 9:29 AM IST

सरायकेला-खरसावां में दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) सप्तमी के अवसर पर अर्जुन मुंडा ने आदित्यपुर में पूजा पंडाल का उद्घाटन किया (Arjun Munda inaugurated Puja Pandal) और मां दुर्गा की अराधना की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए, हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं.

Arjun Munda inaugurated Puja Pandal in Seraikela
Arjun Munda inaugurated Puja Pandal in Seraikela

सरायकेला: दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) के दिन महा सप्तमी के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला जिले के आदित्यपुर पहुंचे. जहां इन्होंने आदित्यपुर राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन (Arjun Munda inaugurated Puja Pandal) किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां दुर्गा की आराधना भी की.

यह भी पढ़ें: Durga Puja 2022: पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन, एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम को सराहा


अर्जुन मुंडा का स्वागत: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्थानीय वार्ड पार्षद रिंकू राय ने पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. मौके पर नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष निरंजन मिश्रा ने भी केंद्रीय मंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत और अभिनंदन किया. इस मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 2 अक्टूबर के दिन पूरा राष्ट्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाता है. जहां राष्ट्रपिता ने प्राण त्यागते वक्त हे राम कहा. जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ इस प्रकार आत्मसात किया कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.

भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है. आगे चलकर हम 100वीं वर्षगांठ भी मनाएंगे, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि इन पर्व त्योहारों के आयोजन से पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए, हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं.

कौन-कौन रहा शामिल: उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, शैलेंद्र सिंह, राकेश सिंह, जगदीश मंडल, विनोद सिंह, सुनील श्रीवास्तव, पार्षद रिंकू रॉय, उषा पांडे, बैकुंठ चौधरी आदि मौजूद थे. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता निरंजन मिश्रा ने की. वहीं संचालन स्वप्निल सिंह द्वारा किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.