ETV Bharat / state

भाजपा के महामंत्री और प्रदेश महामंत्री पहुंचे साहिबगंज, दो दिवसीय प्रवास पर हैं दोनों

author img

By

Published : Oct 8, 2022, 10:43 PM IST

Sahibganj Visit of BJP Leaders
Sahibganj Visit of BJP Leaders

भाजपा के महामंत्री और प्रदेश महामंत्री दो दिवसीय प्रवास पर साहिबगंज पहुंचे (Sahibganj Visit of BJP Leaders). राजमहल विधायक अनंत ओझा और जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने दोनों का स्वागत किया. पहले दिन उन्होंने मां गंगा की पूजा के बाद भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की.

साहिबगंज: भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा दो दिवसीय संगठन प्रवास पर साहिबगंज पहुंचे (Sahibganj Visit of BJP Leaders). जहां राजमहल विधायक अनंत ओझा और जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने उनका स्वागत किया. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भाजपा के कार्यकर्त्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की.

इसे भी पढ़ें: सांसद निशिकांत दुबे ने मारुति के परिजनों को बंधाया ढांढस, बहू बेटियों के साथ हिंसा और झारखंड में भ्रष्टाचार पर सीएम हेमंत को घेरा

गंगा घाट पर पूजा कर कार्यकर्त्ताओं के साथ की बैठक: साहिबगंज पहुंचे भाजपा के महामंत्री ने पहले साहिबगंज नगर स्थित मुक्तेश्वर नमामि गंगे घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना की. इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा और राजमहल विधायक अनंत ओझा भई उनके साथ थे. साथ ही उन्होंने ने साहेबगंज नगर मंडल और ग्रामीण मंडल के कार्यकर्त्ताओं के साथ परिसदन में बैठक की.



राजमहल विधायक अनंत ओझा ने ऐसे किया स्वागत: राजमहल विधायक अनंत ओझा ने संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को अंग वस्त्र और मां गंगा की प्रतिमा भेंट की. इसके अलावा राजमहल विधायक अनंत ओझा ने संगठन के महामंत्री को राजमहल स्थित प्रसिद्ध कन्हैया स्थान मंदिर का चित्र भेंट कर उसका इतिहास बताया. साथ ही प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा का भी स्वागत अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया. इस दौरान मौके पर जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, साहिबगंज नगर उपाध्यक्ष रमानानंद साह, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, विनोद चौधरी, राजीव चौधरी, अनिमेश सिन्हा, मनोज पासवान, राखी शर्मा, संतोष चौधरी, चांदनी देवी, कौशल किशोर ओझा, सजंय पंडित, मनोज यादव, सीताराम यादव, प्रमोद पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.