ETV Bharat / state

Weather Update Jharkhand: झारखंड में 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

author img

By

Published : Mar 24, 2023, 6:56 PM IST

बारिश से फिलहाल झारखंड के लोगों को निजात नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 26 मार्च के बाद फिर से मौसम बदलने का अनुमान लगाया है. इसके तहत राज्य के जिलों में बारिश होने के आसार हैं.

http://10.10.50.75//jharkhand/24-March-2023/jh-ran-03-jharkhandmausamupdate-7210345_24032023172034_2403f_1679658634_22.jpg
Weather Update Jharkhand

रांची: झारखंड में 26 मार्च के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम केंद्र रांची ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं इसके पूर्व शुक्रवार को रांची जिले के कुछ स्थानों पर अगले तीन से चार घंटे के अंदर मध्यम दर्ज की मेघगर्जन के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र ने रांची में लोगों को वज्रपात से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है और किसानों से मौसम साफ होने तक खेत में नहीं जाने की अपील की है.

ये भी पढे़ं-Weather Update Jharkhand: रांची मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट, अगले दिन घंटे के अंदर झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमानः अपने मौसम पूर्वानुमान में मौसम केंद्र रांची ने 25 मार्च को राजयभर में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है. वहीं 26 मार्च यानि रविवार को राज्य के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में आसमान में बादल छाने, मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, कुछ इलाकों में वज्रपात और तेज रफ्तार से हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों के लिए 26 मार्च के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं 27 और 28 मार्च को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए आसमान में बादल छाने, कहीं-कहीं वज्रपात, मध्यम दर्जे की मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा झारखंड के मौसमः मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिमडेगा में 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

किस जिले में कितना रहा तापमानः रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.