ETV Bharat / state

Weather Update Jharkhand: रांची सहित कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा खुशनुमा, कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

author img

By

Published : May 1, 2023, 9:36 PM IST

अगले कुछ दिनों तक झारखंड के लोगों को गर्मी नहीं सता पाएगी. क्योंकि झारखंड की राजधानी रांची के साथ कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तो हल्की बारिश के भी आसार हैं. हालांकि दो मई को राज्य के कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

http://10.10.50.75//jharkhand/01-May-2023/jh-ran-04-mausamupdate-jharkhand-7210345_01052023183520_0105f_1682946320_197.jpg
Yellow Alert Issued Regarding Lightning

रांची: झारखंड के लोगों के लिए मौसम केंद्र रांची ने सुकून देने वाली खबर दी है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले कुछ दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होगा. मौसम केंद्र रांची ने दो मई को राज्यभर में कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे का मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अधिकतम 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चलेंगी. वहीं तीन और चार मई के लिए भी मौसम केंद्र रांची ने उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कई इलाकों में गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढे़ं-Weather Alert: मौसम विभाग ने झारखंड के 9 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट, वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश

सात मई तक खुशनुमा रहेगा मौसमः मौसम केंद्र रांची के अनुसार पांच मई को छोड़ कर सात मई तक राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाके में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज में सामान्य से 10.2 डिग्री कम रहा न्यूनतम तापमान: झारखंड में लोगों को गर्मी से किस कदर राहत मिली है इसका अनुमान इसी से लगा सकते हैं कि ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य के काफी नीचे ही रहा है. रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. वहीं डाल्टेनगंज में तो अधिकतम तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है, बोकारो में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम ,जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ है. पिछले 24 घंटे में राज्य के चार जिलों गढ़वा, गुमला, लातेहार और पाकुड़ को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

सोमवार शाम तक के मौसम विभाग के आंकड़ेः एक मई को शाम 05:30 मिनट पर जारी आंकड़े के अनुसार रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 10.7 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 26.1 डिग्री सेल्सियस कम जाकर 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. डाल्टेनगंज में भी एक मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस कम है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 38.5 मिलीमीटर बारिश चाईबासा में रिकॉर्ड हुई है. वहीं राजमहल में 38.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान रांची में छिटपुट बारिश हुई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.