ETV Bharat / state

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपके अदम्य संघर्ष को शत शत नमन

author img

By

Published : Jun 9, 2021, 12:19 PM IST

Updated : Jun 9, 2021, 5:03 PM IST

देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की आज पुण्यतिथि है. भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी उनहें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है.

vice president pays tribute to lord birsa munda
भगवान बिरसा मुंडा

रांची: धरती आबा और झारखंड में भगवान माने जाने वाले बिरसा मुंडा की आज पुण्यतिथि है. इस मौके पर बिरसा मुंडा को पूरा देश श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद कर रहा है. इसी कड़ी में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

ये भी पढ़ें- आज भी विकास की बाट जोह रहा 'भगवान' का गांव, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा बिरसा मुंडा का गांव

उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर बिरसा मुंडा के अदम्य संघर्ष को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा 'देश की आदि संस्कृति के संरक्षक, 'धरती आबा' बिरसा मुंडा जी की पुण्य तिथि पर, छोटा नागपुर क्षेत्र के मूल निवासियों के पारंपरिक भूमि अधिकारों तथा उनकी सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए, अंग्रेजी शासन के खिलाफ आपके अदम्य संघर्ष को शत शत नमन.

vice president pays tribute to lord birsa munda
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राजभवन के दरबार हॉल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की.

vice president pays tribute to lord birsa munda
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्हों ट्वीट कर लिका है कि 'भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.'

vice president pays tribute to lord birsa munda
श्रद्धांजलि देते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
Last Updated : Jun 9, 2021, 5:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.