ETV Bharat / state

सिमडेगा मॉब लिंचिंग पीड़िता से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- जब प्रशासन निष्क्रिय होता है तो होती है ऐसी घटना

author img

By

Published : Jan 14, 2022, 9:06 PM IST

Simdega mob lynching
Simdega mob lynching

सिमडेगा मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी को देखने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने डॉक्टर और झरियो देवी के परिजन से भी उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली.

रांची: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज सिमडेगा में मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी को देखने देवकमल अस्पताल गए. कुड़पानी, डीपाटोली गांव में कल 13 जनवरी को 60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर उन्हें आग में झोंक दिया गया था. उनकी हालत गंभीर है और रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा है. अर्जुन मुंडा ने डॉ अनंत सिन्हा से उनके बेहतर इलाज करने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Witchcraft case : महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, पांच गिरफ्तार

उन्होंने झरियो देवी के बेटे वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली. अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि मैं एक बार फिर यह दोहरा रहा हूं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं, जब प्रशासन निष्क्रिय होता है. पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे.

Simdega mob lynching
झरियो देवी के बेटे बातचीत करते अर्जुन मुंडा

बृहस्पतिवार को सिमडेगा में एक वृद्ध महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया था. महिला बुरी तरह जल चुकी है. घायल महिला के परिजन उसे देर रात सिमडेगा सदर अस्तपाल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. घायल महिला की बहू ने बताया कि गांव में उन लोगों के दो घर हैं. एक में उसके सास-ससुर रहते हैं, दूसरे में वो अपने पति और बच्चों के साथ रहती है. बुधवार शाम उसके सास-ससुर को कुछ लोग स्थानीय निवासी फ्लोरेंस डुंगडुंग के घर आमंत्रित करने आए थे. फ्लोरेंस के घर उसकी पत्नी की मृत्यु के बाद भोज का आयोजन था. फ्लोरेंस डुंगडुंग के घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद फ्लोरेंस ने झरियो देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाया. इसके बाद मौके पर मौजूद 8-10 लोगों ने झरियो देवी के साथ मारपीट की.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.