ETV Bharat / state

Tejashwi Yadav Jharkhand Tour: तेजस्वी यादव का एजेंडा तय करने रांची आ रहे दो सिपहसालार! 2024 पर है पूरा फोकस

author img

By

Published : Feb 2, 2023, 6:36 PM IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे से पहले एंजेंडा तय करने उनके दो सिपहसालार आ रहे हैं. ये दोनों राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठकर रणनीति तय करेंगे.

Two RJD leaders coming to Ranchi before Tejashwi Yadav visit to Jharkhand
आरजेडी नेताओं के साथ तेजस्वी यादव

रांची: झारखंड में लालू प्रसाद की पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल को धारदार बनाने में तेजस्वी यादव लगे हुए हैं. 01 फरवरी को झारखंड राजद के वरिष्ठ नेताओं के साथ पटना में औपचारिक बैठक की. अब 12 फरवरी को तेजस्वी यादव रांची आने वाले हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे पर आने से पहले 03 फरवरी को झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश यादव और बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक रांची आ रहे हैं.


बिहार के दो कद्दावर नेताओं के झारखंड आगमन की जानकारी झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने दी. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पूर्व मंत्री व झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक एक दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं. प्रदेश राजद कार्यालय रांची में दोनों नेता, प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक करेंगे.


तेजस्वी यादव के आगमन से पहले एजेंडा तय करेंगे जयप्रकाश-श्याम रजक: आगामी 12 फरवरी 2023 को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का रांची आगमन हो रहा है. तेजस्वी के झारखंड आगमन से पहले, उनके कार्यक्रम की तैयारी के लिए शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी. शुक्रवार की बैठक में जयप्रकाश यादव, श्याम रजक के साथ साथ झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव सहित सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे.

क्या है तेजस्वी का रांची में कार्यक्रम: 12 फरवरी 2023 को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी है. उनके राजनीतिक कार्यक्रम को भी सफल बनाने की योजना है. प्रदेश के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव मिलेंगे और संगठन पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श करेंगे.

तेजस्वी यादव कई बार संगठन फर्स्ट की बात कह चुके हैं: राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के नेताओं को तेजस्वी यादव कई बार कह चुके हैं कि मजबूत संगठन उनकी पहली प्राथमिकता है. पार्टी के नेताओं के साथ बैठक में वह साफ शब्दों में कह चुके हैं कि जब संगठन मजबूत होगा तब सत्ता की चाबी स्वाभाविक रूप से राजद के पास में होगी. ऐसे में जन सरोकार के मुद्दे पर पार्टी गंभीरता से आम जनता के लिए सड़क संघर्ष करते दिखेगी तो जनता का विश्वास राजद पर बढ़ेगा.


अगले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी 06 या 07 सीटों पर नहीं बल्कि इससे कहीं काफी अधिक सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी इस ओर भी राजद अध्यक्ष इशारा कर चुके हैं. उम्मीद की जा रही है कि 12 फरवरी को तेजस्वी के झारखंड दौरे के बाद यह तय हो जाएगा कि अगले विधानसभा चुनाव में राजद का रुख क्या रहेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.