ETV Bharat / state

Jharkhand Congress: राहुल गांधी की सजा को बताया लोकतंत्र पर कुठाराघात, प्रदेश अध्यक्ष बैठक कर बनाएंगे आगे की रणनीति

author img

By

Published : Mar 23, 2023, 5:14 PM IST

राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद से झारखंड कांग्रेस में रोष है. इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगे की रणनीति को लेकर बैठक करेगी. अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता के कारण तंग किया जा रहा है.

Jharkhand Congress
झारखंड कांग्रेस का विरोध प्रर्दशन

रांची: मानहानि के एक मामले में गुजरात राज्य के सूरत की न्यायालय ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 02 साल की सजा सुनाई है. कांग्रेस इसे भारतीय जनता पार्टी की साजिश का हिस्सा बताया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है. यही कारण है कि साजिश के तहत देशभर में कई मुकदमे राहुल गांधी पर किये गए थे.

यह भी देखें: Ranchi News: राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष के विधायकों ने लगाए बीजेपी विरोधी नारे

राहुल गांधी इससे होंगे और मजबूत: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी को लेकर राहुल गांधी मुखर हुए हैं, उसी साजिश का यह परिणाम है. कहा कि कांग्रेस इस सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में जाएगी. राजेश ठाकुरने कहा कि जिस गांधी-नेहरू परिवार की परंपरा त्याग, कुर्बानी और जेल जाने की रही है. अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की रही है. राहुल गांधी इससे और मजबूत होंगे.

अडाणी और मोदी की यारी, देश पर भारीः राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को आगे लेकर जाएगी. अडाणी प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह कुकृत्य कर रही है. इसे जनता को बतायेंगे कि 'कैसे अडाणी और मोदी की यारी, अब देश पर पड़ रही भारी'. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हर चुनौतियों का सामना करने का संकल्प गुरुवार को लिया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.