ETV Bharat / state

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर खेल विभाग ने जारी किया ट्रॉफी टूर प्रोग्राम, जानिए किस शहर में कब होगा ट्रॉफी टूर

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Oct 14, 2023, 7:03 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/14-October-2023/jh-ran-03-games-taiyari-7209874_14102023161148_1410f_1697280108_437.jpg
Sports Department Released Trophy Tour Program

झारखंड में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर खेल विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है. इसको लेकर खेल विभाग ने ट्रॉफी टूर प्रोग्राम जारी कर दिया गया है. अलग-अलग तारीख पर झारखंड के विभिन्न जिलों में ट्रॉफी टूर का आयोजन किया जाएगा. Sports department released trophy tour program.

रांची: 27 अक्टूबर से राज्य में शुरू हो रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर खेल विभाग ने ट्रॉफी टूर प्रोग्राम जारी कर दिया है. इसके तहत राज्य के विभिन्न शहरों में ट्रॉफी टूर का आयोजन किया जाएगा.झारखंड के विभिन्न जिलों में अलग-अलग तारीख को ट्रॉफी टूर का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-रांची के हॉकी स्टेडियम का सीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश

जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने के बाद 14 अक्टूबर यानी शनिवार को देवघर और गोड्डा में, 15 अक्टूबर को साहिबगंज और पाकुड़ में, 16 अक्टूबर को दुमका और जामताड़ा में, 17 अक्टूबर को धनबाद, बोकारो, सरायकेला और चाईबासा में, 18 अक्टूबर को गिरिडीह, जमशेदपुर और कोडरमा में, 19 अक्टूबर को रामगढ़ और हजारीबाग में, 20 अक्टूबर को चतरा और पलामू में, 21 अक्टूबर को गढ़वा और लातेहार में, 22 अक्टूबर को लोहरदगा और गुमला में, 23 अक्टूबर को सिमडेगा और 24 अक्टूबर को खूंटी में आयोजित किया जाएगा.


27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा चैंपियनशिपः बताते चलें कि 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 को भव्य बनाने के लिए खेल विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है. इस प्रतियोगिता में एशियाई देशों की कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. जिनमें भारत, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया, जापान और चीन शामिल है. हॉकी इंडिया के सहयोग से झारखंड सरकार इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है.

रांची के हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मैचः राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे. चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. स्टेडियम को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो अक्टूबर को हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाइटिंग से लेकर रंग-रोगन और दर्शकों के बैठने के लिए लगी कुर्सियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.