ETV Bharat / state

Ranchi News: झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में गायिका मोनिका मुंडू बिखेरेंगी सुरों का जादू, जानिए क्या है तैयारी

author img

By

Published : Aug 4, 2023, 9:49 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/04-August-2023/jh-ran-04-adiwasi-mahotsaw-taiyari-7209874_04082023204131_0408f_1691161891_893.jpg
Jharkhand Tribal Festival 2023

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी कला और संस्कृति से लोगों को अवगत कराया जाएगा. कार्यक्रम में कई स्थानीय कलाकार शामिल होंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. वहीं विभिन्न स्टॉल के माध्यम से आदिवासियों की प्रतिभा प्रदर्शित की जाएगी.

रांची: विश्व आदिवासी दिवस को इस वर्ष खास तरह में मनाने में जुटी राज्य सरकार नौ और 10 अगस्त को कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में झारखंड की जनजाति कला और संस्कृति का जहां अद्भुत समागम देखने को मिलेगा, वहीं इस मौके पर झारखंड की स्वर कोकिला मोनिका मुंडू अपनी जादुई आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी.

ये भी पढ़ें-विश्व आदिवासी दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन, तैयारियों में जुटे अधिकारी

नागपुरी संगीत की दुनिया में धूम मचा रही हैं मोनिकाः मोनिका मुंडू नागपुरी संगीत की दुनिया में जाना-माना चेहरा हैं. मोनिका मुंडू फोलोरा, नदिया किनारे, न्यारी, हंसा जोड़ी जैसी कई बेहतरीन हिट नागपुरी म्यूजिक एल्बम में अपना स्वर दे चुकी हैं. मोनिका सिर्फ संगीत तक ही नहीं, बल्कि अभिनय की दुनिया में भी अलग पहचान बनाई हैं. झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म एम एस धोनी में इन्होंने किरदार निभाया है. इसके अतिरिक्त नागपुरी, बांग्ला, खोरठा, भोजपुरी फिल्मों में भी मोनिका अभिनय कर चुकी हैं. 1993 के दशक में मोनिका मुंडू ने नागपुरी संगीत की दुनिया में कदम रखा था, जो आज तक जारी है.

दो दिवसीय महोत्सव में लगाए जाएंगे 72 स्टॉलः दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव के अवसर पर रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान संग्रहालय में आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 72 स्टॉल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. जिनमें जनजातीय समूहों के भी स्टॉल होंगे. इन स्टॉलों में राज्य के 32 जनजातीय समूह के 32 स्टॉल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी यानी जेएसएलपीएस की ओर से सारे स्टॉल लगाए जाएंगे. स्टॉल के माध्यम से राज्य के सभी 32 जनजातियों की कला-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. इसके अलावा झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी. इसमें कृषि, कल्याण, ग्रामीण विकास और शिक्षा समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.