ETV Bharat / state

Weather Update Jharkhand: झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, गोड्डा का तापमान 45 पार, कई जिलों में हीट वेब का अलर्ट जारी

author img

By

Published : Jun 17, 2023, 9:49 PM IST

झारखंड के लोगों को अभी भीषण गर्मी और हीट वेब के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 40 से पार कर गया है. वहीं मौसम केंद्र रांची की ओर से रविवार को भी राज्य के कई जिलों के लिए हीट वेब का अलर्ट जारी किया गया है.

http://10.10.50.75//jharkhand/17-June-2023/jh-ran-03-mausamupdate-7210345_17062023174404_1706f_1687004044_731.jpg
Severe Heat Wave Continues In Jharkhand

रांची: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार कई जिलों में पिछले 24 घंटों में उष्ण लहर (Heat wave) और गंभीर उष्ण लहर (Severe Heat wave) की स्थिति बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गोड्डा का रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान चाईबासा का 27.8 डिग्री सेल्सियस का रहा. इस दौरान घाटशिला में 06 एमएम बारिश भी हुई है.

ये भी पढे़ं-Jharkhand School Timing: झारखंड में भीषण गर्मी के कारण फिर आगे बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब 17 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

18 जून को भी भीषण गर्मी से राहत नहीं: मौसम केंद्र रांची के अनुसार कल 18 जून को भी राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार 18 जून को राज्य के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में जहां हीट वेब का रेड अलर्ट है, वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में हीट वेब के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं लोहरदगा, गुमला, रांची, लातेहार, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए हीट वेब का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पिछले 24 घंटे में गोड्डा रहा सबसे गर्म, घाटशिला में हुई हल्की बारिशः पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर हीट वेब का प्रकोप रहा. दिन के साथ-साथ रात भी गर्म रहा है. इसके बीच घाटशिला में 6 एमएम वर्षा हुई है. सबसे अधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गोड्डा जिले का रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और पाकुड़ का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा है.

कुछ जिलों के लिए वज्रपात की तात्कालिक चेतावनी जारीः मौसम केंद्र रांची ने पूर्वी सिंहभूम, दुमका, पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला खरसावां और आसपास के जिलों में अगले तीन से चार घंटे के अंदर मध्यम दर्जे की गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र ने चेतावनी वाले जिलों के लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.