ETV Bharat / state

BJP Mission 2024: वसुंधरा राजे के झारखंड दौरे का दूसरा दिन, दुमका में जनसभा को करेंगी संबोधित

author img

By

Published : Jun 14, 2023, 8:28 AM IST

बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है. आज भी वो संथाल के लोगों से रुबरू होंगी और को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगी.

Second day of Vasundhara Raje Jharkhand tou
Second day of Vasundhara Raje Jharkhand tou

रांचीः राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे झारखंड दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज दूसरा दिन है. आज वो दुमका पहुंचेंगी. जिले के जामा प्रखंड के कैराबनी गांव के हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी. दुमका सांसद सुनील सोरेन भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ेंः देवघर में वसुंधरा राजे: राजस्थान की पूर्व सीएम ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार के लिए पूरे देश में बदनाम हो रहा झारखंड

दुमका के जामा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में वसुंधरा राजे शामिल होंगी. इस दौरान वो लोगों को मोदी सरकार की पिछले 9 साल की उपलब्धियों और काम की जानकारी देंगी. साथ ही कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करेंगी. दुमका आने से पहले वसुंधरा राजे सिंधिया देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम जाएंगी. वहां वो भगवान भोले की पूजा अर्चना करेंगी. पूजा करने के बाद वसुंधरा राजे सिंधिया दुमका के लिए रवाना होंगी. बता दें कि वसुंधरा राजे सिंधिया झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उनका फोकस राज्य के चार लोकसभा सीटों पर है. वो सीट हैं दुमका, गोड्डा, गिरिडीह और कोडरमा.

गौरतलब है कि वसुंधरा राजे सिंधिया मंगलवार को झारखंड दौरे पर पहुंची हैं. देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे समेत विधायक और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट से सीधे वो कार्यक्रम स्थल देवघर के शिवलोक मैदान पहुंची. जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया. देवघर में आयोजित जनसभा में उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देश किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है. उन्होंने स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे के काम की भी तारीफ की. इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.