ETV Bharat / state

आरपीएन सिंह ने एनडीए पर साधा निशाना, कहा- पहले अपने घर की सोचें, हमारा गठबंधन मजबूत

author img

By

Published : Nov 15, 2019, 12:35 PM IST

झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह रांची पहुंचे. उन्होंने झारखंड के 20वां स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दी. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा.

आरपीएन सिंह पहुंचे रांची

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह रांची पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शुभकामनाएं दी, साथ ही उन्होंने कांग्रेस के कैंपेन को लांच करने की भी बात कही.

जानकारी देते आरपीएन सिंह

आरपीएन सिंह ने एनडीए में दरार को लेकर कहा कि एनडीए कुछ भी बयान देने से पहले अपने घर को संभाले, क्योंकि हमारा गठबंधन मजबूत है और आगे भी रहेगा.

इसे भी पढ़ें:- स्थापना दिवस विशेष: किशोर से युवा हुआ झारखंड, कई राजनीतिक घटनाक्रम का बना गवाह

वहीं, उन्होंने प्रदीप बलमुचू और मानस सिन्हा के दूसरे दल में जाने पर भी बयान दिया है. उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो अपने परिवार के टिकट के लिए लड़ाई लड़ते हैं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करते हैं, वैसे लोगों को इस बार जनता जवाब देगी. उन्होंने कहा कि यूपीए को जनता झारखंड की सेवा करने का मौका देगी.

Intro:breaking
झारखंड विधानसभा के चुनाव प्रभारी आरपीएन सिंह रांची पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शुभकामनाएं दी साथी कांग्रेस के कैंपेन को लांच करने की भी बात कही।

वहीं उन्होंने एनडीए गठबंधन में दरार को लेकर कहा कि एनडीए कुछ भी बयान देने से पहले अपने घर को संभाले क्योंकि हमारा गठबंधन मजबूत है और आगे भी रहेगा।


Body:वहीं उन्होंने प्रदीप बालमुचू और मानस सिन्हा के दूसरे दल में जाने पर कहा कि ऐसे लोग जो अपने परिवार के टिकट के लिए लड़ाई लड़ते हैं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करते हैं वैसे लोगों को इस बार जनता जवाब देगी और यूपीए गठबंधन को जनता जनादेश देकर झारखंड की सेवा करने का मौका देगी।

बाइट- आर.पी.एन सिंह, चुनाव प्रभारी।


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.