ETV Bharat / state

Jharkhand JDU: झारखंड में जदयू का पुनर्गठन, सागर कुमार फिर से बने प्रदेश प्रवक्ता

author img

By

Published : Aug 7, 2023, 1:16 PM IST

Jharkhand JDU
श्रवण कुमार को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी

नीतीश कुमार झारखंड में जेडीयू के विस्तार के लिए गंभीर नजर आ रहे हैं. जदयू का झारखंड में पुनर्गठन किया गया. जिसमें पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास समेत चार को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी.

देखें पूरी खबर

रांची: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड अपनी राजनीतिक विस्तार को लेकर लगातार कार्यक्रम कर रहा है. वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को आए दिन नई नई जिम्मेदारियां मिल रही हैं. इसी को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया. प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने पहली सूची जारी की. पहली सूची में चार उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव और तीन प्रवक्ता मनोनीत किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: जदयू झारखंड के सह प्रभारी मंत्री पहुंचे रांची, कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कहा- राज्य में पार्टी को करना होगा मजबूत

सागर फिर से बने प्रदेश प्रवक्ता: श्रवण कुमार को झारखंड प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. सागर कुमार को फिर से प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है. सूची जारी करने के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने की दिशा में पार्टी लगी हुई है. कहा कि जिन लोगों को नई जिम्मेदारियां दी गई है वह सभी कर्मठ और पार्टी के प्रति जिम्मेदार हैं. कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जेडीयू को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने में सभी लोगों का अहम योगदान रहेगा.

सांसद खीरू महतो ने क्या कहा: खीरू महतो ने कहा कि चुनाव से पहले झारखंड में जनता युनाइटेड तैयारी में जुट गई है. कहा कि राज्य के पांचों प्रमंडल में उनकी पार्टी का कार्यक्रम होने जा रहा है. जिसमें पार्टी के राष्ट्राध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह आम सभा करेंगे और लोगों को देश के वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे. राष्ट्राध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद नवंबर महीने में पार्टी के सर्वमान्य नेता वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आगमन होगा.

पीएम के रूप में नीतीश कुमार: खीरू महतो ने कहा कि नीतीश कुमार के आने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में उर्जा भरा जाएगा. जिसका असर आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा. वहीं मौके पर मौजूद पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष भूषण राय ने कहा कि वर्तमान के प्रधानमंत्री के जुमले से लोग वाकिफ हो चुके हैं. इसीलिए अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को लोग देखना चाहते हैं. जिसकी तैयारी शुरू हो गई है. इसी को लेकर झारखंड में जनता दल यूनाइटेड खुद को मजबूत करने में जुटा है.

किसे दी गई क्या जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष

  1. कामेश्वर नाथ दास, पूर्व विधायक (देवघर)
  2. डॉ आफताब जमील(रांची)
  3. त्रिवेणी वर्मा(देवघर)
  4. कुमेश्वर महतो(रामगढ़)

प्रदेश महासचिव

  1. श्रवण कुमार(रांची)
  2. भगवान सिंह(रांची)
  3. संजय कुमार सिंह(रांची)
  4. रामाकांत मंडल (रामगढ़),
  5. संजय ठाकुर (जमशेदपुर)
  6. मुन्ना मलिक (हजारीबाग)
  7. रुद्रकांत लाल दास (गिरिडीह)
  8. कौशल कुमार(जमशेदपुर)
  9. दीपनारायण सिंह(धनबाद)
  10. अंजली सिंह(जमशेदपुर)
  11. रंजीत जयसवाल (दुमका)
  12. उपेंद्र नारायण सिंह(रांची)
  13. अभय महतो (लोहरदगा)
  14. जगदीश महतो (रामगढ़)
  15. राजू महतो(रामगढ़)

प्रदेश प्रवक्ता

  1. सागर कुमार
  2. रेणु गोपीनाथ पणिकर
  3. डॉ विनय भरत

प्रदेश सचिव

  1. लालचन महतो (रांची)
  2. जनकधारी मेहता (डालटेनगंज)
  3. डिंपल मुंडा (पश्चिमी सिंहभूम)
  4. वैद्यनाथ पासवान (रांची)
  5. राजेंद्र प्रसाद (साहिबगंज)
  6. राजू सिंह(धनबाद)
  7. मोहम्मद रकीब अंसारी (देवघर)
  8. बेनी माधव झा (देवघर)
  9. सरयू गोप (गिरिडीह)
  10. मिथलेश सिंह (हजारीबाग)
  11. लकेश्वर मेहता (गिरिडीह)
  12. नंद कुमार निराला (चतरा)
  13. डॉ राज नारायण पटेल (पलामू)
  14. मनोज सिंह (बोकारो)
  15. प्रकाश महतो (लोहरदगा)
  16. रंजीत सिंह (धनबाद)
  17. सत्यप्रकाश (सरायकेला खरसावां)
  18. सुभाष राय (धनबाद)
  19. नागमणि सिन्हा (रांची)
  20. अर्जुन कुमार मेहता (हजारीबाग)

विभिन्न प्रकोष्ठ अध्यक्ष

  1. छात्र प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार
  2. छात्र जदयू प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आसिफ इकबाल
  3. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर हुसैन खान
  4. रांची महानगर जदयू के महानगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार राय
  5. अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र पासवान
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.