ETV Bharat / state

Political News Jharkhand: प्रदेश में आरजेडी का संगठन विस्तार, कहीं चुनाव की तैयारी तो नहीं?

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 7, 2023, 6:24 PM IST

Updated : Sep 7, 2023, 6:32 PM IST

Rashtriya Janata Dal engaged in strengthening organization in 24 districts of Jharkhand
डिजाइन इमेज

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के 24 जिलों में संगठन को मजबूत करने में लगी है. इसको लेकर पहली बार राजद जिलावार 2-2 प्रभारियों की नियुक्ति की है.

देखें पूरी खबर

रांची: झारखंड में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की ताकत लगातार कम होती गयी है. महागठबंधन के तहत 2019 में 07 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी को सिर्फ चतरा विधानसभा सीट पर मिली जीत से संतोष करना पड़ा. 2014 में तो विधानसभा चुनाव में पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया था. लोकसभा चुनाव में भी पलामू और चतरा सीट पर भी लालू यादव की पार्टी को 2019 में हार का सामना करना पड़ा था.

इसे भी पढ़ें- Mission 2024: झारखंड युवा राजद ने 19 जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए, कार्यकर्ताओं से 2024 चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

पहली बार राजद में जिलावार प्रभारी की नियुक्तिः राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश स्तर के नेता अक्सर 2024 में 17 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की बात ऑफ द रिकॉर्ड कहते रहे हैं. लेकिन इसके साथ साथ लालू प्रसाद यादव के आदेश का पालन की बात कहते रहे हैं. इस बार प्रदेश संगठन की ओर से पहली 24 जिलों में दो दो प्रभारी की नियुक्ति कर इशारा कर दिया है कि प्रदेश नेतृत्व की मंशा क्या है.

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हो, प्रदेश महासचिव हों या पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सभी यही कहते हैं कि पार्टी संगठन का विस्तार कर रहे हैं. पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य नेतृत्व ने अपने केंद्रीय नेतृत्व और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को हर विधानसभा से 02-03 सशक्त नेताओं का नाम भी भेजा है. इस बाबत राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव ने बताया कि जल्द ही सभी जिला प्रभारियों को पत्र जारी कर दिया जाएगा.

इन्हें प्रदेश राजद ने बनाया है जिला प्रभारीः

  • साहिबगंज- जयकांत जायसवाल, कृष्णा यादव.
  • पाकुड़- मो. अताउर रहमान, राजकिशोर यादव.
  • दुमका- रतन पासवान, सत्यपाल यादव.
  • जामताड़ा- भूतनाथ यादव, उस्मान गनी.
  • देवघर- अमरेंद्र यादव, जाहीद इकबाल.
  • गोड्डा- मुकेश यादव, प्रवीर वर्मा.
  • कोडरमा- डॉ. मुर्तजा, गिरेन्द्र यादव.
  • हजारीबाग- राजकुमार यादव, इम्तियाज हुसैन वारसी.
  • रामगढ़- गिरधारी गोप, विजय राम.
  • चतरा- हफीजुल हक राशिद, गिरजानंद सिंह चेरो.
  • गिरिडीह- राजकुमार यादव, रोहित मेहता.
  • बोकारो- विक्रम यादव, सुखदेव विद्रोही.
  • धनबाद- मंजू साह, डॉ. मनोज कुमार.
  • पूर्वी सिंहभूम- पुरेन्द्र नारायण सिंह, रानी कुमारी.
  • सरायकेला खरसावां- मनोज पांडेय, अनिल शर्मा.
  • पश्चिमी सिंहभूम- राजेश यादव, संतोष यादव.
  • रांची- श्यामदास सिंह, कैसर जहां.
  • खूंटी- ज्ञानेश्वर यादव, त्रिपुरारी सिंह.
  • गुमला- मोहर यादव, मदन यादव.
  • सिमडेगा- रामकुमार यादव, मोहर यादव.
  • लोहरदगा- कमलेश यादव, स्मिता लकड़ा.
  • लातेहार- चंद्रिका यादव, रामनाथ चंद्रवंशी.
  • पलामू- जमीरुद्दीन अंसारी, अनिता यादव.
  • गढ़वा- श्यामदास सिंह, लक्ष्मण यादव.
Last Updated :Sep 7, 2023, 6:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.