ETV Bharat / state

Ranchi RJD District Committee: राष्ट्रीय जनता दल जिला कमिटी के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी, 22 नामों का हुआ ऐलान

author img

By

Published : Jul 2, 2023, 5:15 PM IST

Updated : Jul 2, 2023, 5:32 PM IST

Ranchi RJD district committee office bearers first list released
डिजाइन इमेज

रांची में आरजेडी की बैठक की बैठक हुई. जिसमें रांची राष्ट्रीय जनता दल जिला कमिटी के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की गयी. जिसमें चार उपाध्यक्ष, चार महासचिव सहित 22 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई है.

देखें वीडियो

रांची: झारखंड में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल लगातार संगठन की मजबूती और जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाने का प्रयास कर रही है. इसी क्रम में रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, पूर्व वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव सहित कई नेताओं ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें- Ranchi News: झारखंड युवा राजद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, 2024 की तैयारी में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा

इस बैठक में वक्ताओं ने माना कि राज्य में लालू यादव की नीति और सिद्धांत को मानने वाले लोगों की बड़ी संख्या होने के बावजूद पार्टी कमजोर हुई है. पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती पार्टी की पहली प्राथमिकता है. जब पार्टी संगठन मजबूत होगा तब हम सब भी मजबूत होंगे. इस बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने रांची जिला कमिटी के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, जिन्हें नई जिम्मेदारी मिली है उनका स्वागत किया.

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कहा कि लालू प्रसाद की नीति और सिद्धांतों को घर घर पहुंचाने के लिए 09 जुलाई से प्रखंड स्तरीय दौरा शुरू होगा. उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर रांची जिला के अभी 18 प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

जानिए, लिस्ट किन लोगों को मिली जिम्मेदारीः रांची जिला राजद के पदाधिकारियों के मनोनयन की पहली सूची में कई नाम शामिल हैं. इनमें मुख्तार अंसारी, योगेंद्र यादव, निरंजन महतो, रामप्यारे यादव उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. वहीं जिला कमेटी का प्रधान महासचिव रामभजन सिंह को बनाया गया है. इसी प्रकार जिला महासचिव की जिम्मेदारी रामापति महतो, सज्जाद अंसारी, रामभगत, सहरीव मिस्तफा को दी गयी है. वहीं जिला सचिव की जिम्मेदारी उदय ठाकुर, अजय कुमार महतो, पप्पू पासवान, अंजनी कुमार सिंह को मिली है. चंचल कुमार सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये हैं. इसके अलावा जिला कार्यसमिति सदस्यों में रमेश कुमार यादव, विद्या विनोद सिंह, नवीन कुमार यादव, संजीव कुमार महतो, सुनील कुमार यादव, हरेंद्र कुमार और मनोज पंजारी शामिल हैं.

लालू प्रसाद की नीति सिद्धांत को घर घर पहुंचाना है- अनिता यादवः झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव ने कहा कि आज जिन लोगों को रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गयी है वह काफी अहम है. उन्होंने कहा कि यह सही है कि रांची जिले में पार्टी संगठन कमजोर हुई है. लेकिन आने वाले दिनों में राष्ट्रीय जनता दल एक मजबूत संगठन वाला दल बनेगा. आज राजद और उनके नेताओं की भूमिका बढ़ी है. पहले हम सामंती लोगों से लड़ते थे. आज हमें देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए राजद के हर कार्यकर्ता को तैयार रहना होगा. अनिता यादव ने कहा कि हमें लालू प्रसाद के नीति और सिद्धांत को लेकर हर घर पहुंचाना है.

अन्याय देख चुप नहीं बैठें राजद कार्यकर्ता- राजेश यादवः पूर्व झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के साथ मिलकर निभानी है क्योंकि आज हमारे सामने चुनौती काफी बड़ी है. राजेश यादव ने कहा कि जब 09 जुलाई से प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम शुरू होगा, तब सभी को मिलकर ब्लॉक लेवल तक पार्टी को मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा कि जब दल मजबूत होता है तो कार्यकर्ता-पदाधिकारी भी मजबूत होता है. उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों से कहा कि जहां भी किसी के साथ अन्याय हो रहा हो वहां राजद की आवाज पीड़ित परिवार के पक्ष में बुलंद होना चाहिए.

Last Updated :Jul 2, 2023, 5:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.