ETV Bharat / state

Jharkhand BJP Politics: 30 मई से चलेगा भाजपा का जनसंपर्क अभियान

author img

By

Published : May 27, 2023, 2:09 PM IST

भारतीय जनता पार्टी झारखंड में चुनाव की तैयारी में जुट गई है. 30 मई से पार्टी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. इसे लेकर बैठक में रणनीति बनाई गई.

Jharkhand BJP Politics
भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान

रांची: 30 मई से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का व्यापक प्रचार प्रसार अभियान चलाया जाएगा. इसका मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना है. इसके जरिए संदेश देना है कि देश की जनता न सिर्फ केंद्र में बल्कि राज्य में भी 'हर बार भाजपा सरकार' बनायें.

ये भी पढ़ें: Ranchi News: कांग्रेस नेताओं की घर वापसी अभियान में देरी पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- 'डूबते नाव की कोई नहीं करना चाहता सवारी'

हर घर तक पहुंचने का टारगेट: झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 30 मई 2023 से लेकर 30 जून 2023 तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जा कर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें. कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वर्तमान की हेमंत सरकार की विदाई तय है. जनता अब समझ गयी है कि हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ वादों वाली सरकार है. दीपक प्रकाश ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि हम कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है, ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम सभी जनता के उम्मीदों पर खरा उतरें एवं उन्हें उनका हक और अधिकार दिलवायें.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना लक्ष्य: बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जायें और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उसका लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें. साथ ही कार्यकर्ता जनता को आगामी वर्ष की योजनाओं की जानकारी भी दें. बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं. सरकार ने राष्ट्र हित में कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. झारखंड प्रदेश में भी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे और हर घर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देंगे. ताकि 2024 में एक बार फिर से देश में भारतीय जनता पार्टी वाली सरकार को लाई जा सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.