ETV Bharat / state

Weather Update Jharkhand: झारखंड के कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

author img

By

Published : Apr 23, 2023, 8:24 PM IST

झारखंड में मौसम ने फिर से अपनी करवट बदली है. इस कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान मौसम केंद्र रांची ने लगाया है. कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.

http://10.10.50.75//jharkhand/23-April-2023/jh-ran-05-jharkhandweatherwarning-7210345_23042023191809_2304f_1682257689_605.jpg
Possibility Of Rain And Thunder In Jharkhand

रांची: मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के देवघर, जामताड़ा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़ और हजारीबाग जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से सतही हवाएं भी चल सकती हैं.

ये भी पढे़ं-Ranchi News: रांची का मौसम हुआ सुहावना, रिमझिम फुहार ने तपिश से दी राहत

वज्रपात की संभावना वाले जिलों के लोग रहें सावधानः मौसम केंद्र रांची ने वज्रपात की संभावना वाले इन जिलों के लोगों से आग्रह किया है कि सतर्क रहें. वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान मौसम सामान्य होने तक खेतों में ना जाएं.

पिछले 24 घंटे में रांची में हुई सबसे अधिक 14 मिलीमीटर बारिशः मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश रांची में रिकॉर्ड की गई है. रांची में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. जबकि जमशेदपुर में 1.6 मिलीमीटर और बोकारो में छिटपुट बारिश हुई है.

तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से मिली राहतः इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और बोकारो का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा.आसमान में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश की वजह से रांची सहित प्रायः सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इस वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

25 अप्रैल को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमानः मौसम केंद्र रांची के अनुसार 24 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिले जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.

24 और 25 अप्रैल को भी तेज हवा के साथ वज्रपात का येलो अलर्टः मौसम केंद्र रांची ने 24 और 25 अप्रैल के लिए राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात और 30 किलोमीटर से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.