भाजपा शुरू करेगी सेवा और समर्पण अभियान, 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक आयोजित करेगी कई कार्यक्रम

author img

By

Published : Sep 12, 2021, 11:46 AM IST

pm modi birthday seva aur samarpan abhiyan to be run by BJP from September 17 to October 7

भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बिजी हो जाएंगे. पार्टी कार्यकर्ता इस दिन से अक्टूबर के पहले सप्ताह यानी सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएंगे. इसके तहत राज्य भर में कई रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी.

रांचीः झारखंड भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सेवा अभियान चलाएगी. इसके लिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी. इसको लेकर शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए.

ये भी पढ़ें-चुनाव के दौरान पीएम मोदी यूपी में करेंगे लगभग ढाई दर्जन से अधिक सभाएं

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा,समाज सेवा के लिए समर्पित है. इसलिए पार्टी उनका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच दो और महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती भी पड़ती है. इसलिए पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी.

कार्यक्रमों के प्रभारियों को दिए निर्देश

इस अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पीएम मोदी के 20 वर्षों के सफल कार्यकाल पर आयोजित कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला और विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

ये कार्यक्रम होंगे

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा आगामी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान के तहत बूथ से लेकर प्रदेश तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाएगी. इसमें प्रधानमंत्री को आभार पत्र लिखना, नमो एप का विस्तार, प्रचार, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में नदी तालाबों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधरोपण, स्वास्थ्य गतिविधियों में रक्तदान, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सेवा गतिविधियों में गरीबों के बीच भोजन, अनाज,फल का वितरण,दिव्यांगजनों के बीच सहायता उपकरण का वितरण आदि शामिल हैं.उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रचार गतिविधियों के तहत प्रदर्शनी, सेमिनार, गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा.

मीडिया और सोशल मीडिया की टीम बनी

इन सभी गतिविधियों के सफल प्रचार प्रसार के लिए मीडिया और सोशल मीडिया की टीम भी बनाई गई है. इन गतिविधियों के साथ 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती और आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम को भी बूथों, पार्टी के 513 मंडलों एव सभी 27 सांगठनिक जिलों में आयोजित किया जाएगा. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, अभियान के प्रदेश प्रभारी बालमुकुंद सहाय, सह प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू आदि उपस्थित थे.

ये बनाए गए अलग-अलग कार्यक्रम के प्रभारी

कार्यक्रमअभियान प्रभारी
अभियान के प्रदेश प्रभारीबालमुकुंद सहाय
सुबोध सिंह गुड्डू
बूथ स्तर गतिविधियांअमित कुमार, स्वप्निल
पर्यावरण संबंधी गतिविधियांअमर बाउरी, राज श्रीवास्तव
स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियांविरंची नारायण, सुमन कुमार
सेवा गतिविधियांसरोज सिंह,श्रीमती सीमा सिंह
प्रचार गतिविधियांमनीष जायसवाल, प्रतुल शाहदेव
मीडिया गतिविधियांशिवपूजन पाठक,योगेंद्र प्रताप
सोशल मीडिया गतिविधियांराहुल अवस्थी, विवेक विकास
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

किसलय तिवारी, लक्ष्मी कुमारी

रविनाथ किशोर, ललित ओझा

गांधी जयंती

सत्यनारायण सिंह, अजय राय

सुरेश साव, सरिता पांडेय

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.