ETV Bharat / state

Jharkhand Weather Update: झारखंड के लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं, अगले तीन दिनों तक और गिरेगा तापमान

author img

By

Published : Jan 14, 2023, 8:00 PM IST

Weather Update Jharkhand
Fog in Morning

झारखंड के लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 14 से 16 जनवरी तक तापमान में गिरावट आएगी. इस कारण लोगों को ठंड का अहसास अधिक होगा. वहीं कई शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव भी दिखेगा. क्या है झारखंड के शहरों में मौसम का हाल जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

रांचीः मौसम केंद्र रांची ने अगले सात दिनों के लिए ताजा मौसम अपडेट जारी किया है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार 14 जनवरी की रात से 16 जनवरी की रात तक तापमान में दो 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. जिसकी वजह से रात में ठंड का अहसास ज्यादा होगा. इसके बाद 17 और 18 जनवरी को तापमान में फिर 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. 15, 16 और 17 जनवरी 2023 की सुबह में धुंध रहेगा और दिन चढ़ने के साथ ही साथ आसमान साफ हो जाएगा और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 18 जनवरी को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में सुबह में धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 19 और 20 जनवरी को सुबह में धुंध बनने की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा. इस दौरान राज्य में तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

ये भी पढे़ं-झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, सुबह में रांची सहित कई जिला कोहरे की चादर से ढका रहा

खूंटी रहा सबसे ठंडा, सबसे गर्म चाईबासाः मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा है. इस दौरान झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा भी छाया रहा. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया है. इस कारण खूंटी के आसपास के इलाकों में ठंड का असर अधिक दिखा.

अन्य शहरों का तापमान इस प्रकार हैः इसी तरह रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं बोकारो में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं देवघर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह गिरिडीह में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं रामगढ़ में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सिमडेगा में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं गिरिडीह में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, बाकी सभी जगहों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.