ETV Bharat / state

Monsoon 2021: झारखंड में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना, इतने तारीख को पहुंचेगा मानसून

author img

By

Published : May 30, 2021, 6:01 PM IST

Updated : May 30, 2021, 6:17 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत झारखंड के विभिन्न इलाकों में अगले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की संभावना है.

monsoon-will-reach-jharkhand-by-13-june
मौसम विभाग रांची

रांची: झारखंड में मौसम ने फिर से करवट ले ली है. सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हैं, जिसके कारण मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रांची समेत झारखंड के विभिन्न इलाकों में अगले 4 दिन बारिश के आसार हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढे़ं: भाजपा सांसद निशिकांत का ट्वीट, सीएम सोरेन के इशारे पर नाचने वाले अधिकारी भेजे जाएंगे दिल्ली



मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 2 जून तक रांची में बादल छाए रहने और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है, राज्य के मध्य उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हिस्से में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग ने बताया कि केरल में मानसून आने के बाद संभवत झारखंड में 13 जून तक मानसून दस्तक दे सकती है.

येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई, सबसे अधिक बारिश 40.0mm हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे अधिक तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची समेत खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला, खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, देवघर, दुमका जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटे में हल्के मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Last Updated :May 30, 2021, 6:17 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.