ETV Bharat / state

झारखंड के 17 जिले में सामान्य से कम हुई मानसूनी बारिश, सिर्फ 07 जिले में सामान्य वर्षापात रिकॉर्ड

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Oct 14, 2023, 7:58 PM IST

Updated : Oct 14, 2023, 8:26 PM IST

झारखंड में इस वर्ष भी सामान्य से कम बारिश हुई है. कुछ जिलों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश जिलों में सामान्य से कम वर्षापात रिकॉर्ड किया गया है. लगभग 17 जिलों में बारिश कम हुई है. जानिए किस जिले में कितनी हुई बारिश. Monsoon rainfall less than normal in Jharkhand.

http://10.10.50.75//jharkhand/14-October-2023/jh-ran-03-mausamupdate-7210345_14102023164616_1410f_1697282176_846.png
Monsoon Rainfall Less Than Normal In Jharkhand

रांचीः झारखंड से इस वर्ष का दक्षिण पश्चिम मानसून लौट चुका है. इस वर्ष झारखंड में सामान्य से 27% कम वर्षा हुई है. 01 जून 2023 से 30 सितंबर 2023 तक राज्य में 1022.9 एमएम सामान्य वर्षा की जगह 751.6 एमएम वर्षा हुई है. रांची के मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 24 में से 17 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम वर्षा हुई है. जबकि सिर्फ 07 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य वर्षा हुई है.

ये भी पढ़ें-झारखंड में मानसून का असर, अगले 5 दिनों में हो सकती है जोरदार बारिश

राज्य के इन जिलों में सामान्य से कम हुई मानसूनी वर्षा

  • चतरा-सामान्य वर्षा 949MM--वर्षापात रिकॉर्ड 461.8MM-- 51% कम
  • गुमला-सामान्य वर्षा 1056.2MM --वर्षापात रिकॉर्ड 578.9MM--45% कम
  • हजारीबाग-सामान्य वर्षा 1052.2MM--वर्षापात रिकॉर्ड 628.7MM-40% कम
  • पाकुड़- सामान्य वर्षा 1224.5MM --वर्षापात रिकॉर्ड 742MM - 39% कम
  • कोडरमा-सामान्य वर्षा 891.3MM--वर्षापात रिकॉर्ड 583MM--35% कम
  • रामगढ़-सामान्य वर्षा 1024MM- वर्षापात रिकॉर्ड 681.4MM- 33% कम
  • जामताड़ा-सामान्य वर्षा 1052.5MM-वर्षापात रिकॉर्ड 628.7MM-34% कम
  • गढ़वा- सामान्य वर्षा 911.5 MM- वर्षापात रिकॉर्ड 611.3MM- 32% कम
  • लोहरदगा-सामान्य वर्षा 984.4MM-वर्षापात रिकॉर्ड 662.1MM-33% कम
  • पलामू- सामान्य वर्षा 849.6MM-वर्षापात रिकॉर्ड 567.2MM-33% कम
  • लातेहार-सामान्य वर्षा 1018MM-वर्षापात रिकॉर्ड 713MM-30% कम
  • रांची-सामान्य वर्षा 1027.7MM-वर्षापात रिकॉर्ड 759.9MM-26% कम
  • दुमका- सामान्य वर्षा 1067.7MM-वर्षापात रिकॉर्ड 830.2MM-22% कम
  • खूंटी- सामान्य वर्षा 1110.2 MM- वर्षापात रिकॉर्ड 852.5MM-23%
  • गिरिडीह- सामान्य वर्षा 971.3MM- वर्षापात रिकॉर्ड 689.3MM-29% कम
  • देवघर-सामान्य वर्षा 999.2MM- वर्षापात रिकॉर्ड 793.5MM-21% कम
  • धनबाद-सामान्य वर्षा 1076.1MM-वर्षापात रिकॉर्ड 744.5MM-31% कम

इन 07 जिलों में सामान्य हुई वर्षा

  • बोकारो- सामान्य वर्षा 912.1MM--वर्षापात रिकॉर्ड 764.7MM--सामान्य से 16% कम
  • पूर्वी सिंहभूम--सामान्य वर्षा 1096.2MM- वर्षापात रिकॉर्ड 896MM-- सामान्य से 18%कम
  • पश्चिमी सिंहभूम--सामान्य वर्षा 1001.1-वर्षापात रिकॉर्ड 817.4MM- सामान्य से 18% कम
  • सिमडेगा- सामान्य वर्षा 1294.7MM-वर्षापात रिकॉर्ड 1220 MM - सामान्य से 6% कम
  • सरायकेला खरसावां-सामान्य वर्षा 1008MM--वर्षापात रिकॉर्ड 850.1MM - सामान्य से 16% कम
  • साहिबगंज-- सामान्य वर्षा 1207.5MM- वर्षापात रिकॉर्ड 1266.6MM- सामान्य से 5% ज्यादा
  • गोड्डा--वर्षापात रिकॉर्ड 920.5MM-वर्षापात रिकॉर्ड 982.4 MM- सामान्य से 04% ज्यादा

18 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगाः मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य में 14, 15 और 16 को मौसम साफ और शुष्क रहेगा. 17 और 18 अक्टूबर को रांची और आसपास के इलाकों में छिटपुट बादल बनने की संभावना है, लेकिन इस दौरान वर्षा की संभावना बेहद कम है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान रांची का 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले तीन दिनों में रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

Last Updated : Oct 14, 2023, 8:26 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.