ETV Bharat / state

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के 15 जिलों में बनेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

author img

By

Published : Jan 2, 2023, 10:04 PM IST

मौसम विभाग ने झारखंड के 15 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है (Alert regarding fog in 15 districts of Jharkhand). मौसम केंद्र रांची ने अगले दो दिनों तक इन राज्यों में कोहरा और धुंध बनने का अनुमान लगाया है. जिसे देखते हुए विभाग ने 9 जिलों के लिए ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Alert regarding fog in 15 districts of Jharkhand
सड़क पर कोहरा

रांची: राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में सोमवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रहे, वहीं कोहरा और धुंध भी रहा. मौसम केंद्र रांची ने 3 और 4 जनवरी को भी राज्य के 15 जिलों में कोहरा और धुंध बनने का अनुमान लगाया है (Alert regarding fog in 15 districts of Jharkhand). मौसम केंद्र रांची ने इन 15 में से 9 जिलों में कोहरा की वजह से लो-विजिबिलिटी के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.



ये भी पढ़ें: कोहरे ने लगाई गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक

इन जिलों के लिए कोहरा का ऑरेंज अलर्ट: मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, सरायकेला खरसावां व पूर्वी सिंहभूम में घना कोहरा और धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर से कम होने की संभावना जताई है. साथ ही इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन छह जिलों के लिए कोहरा का येलो अलर्ट: वहीं मौसम केंद्र ने अपने मौसम अपडेट बुलेटिन में कोहरा की वजह से 3 और 4 जनवरी 2023 को 200 मीटर से कुछ अधिक का विजिबिलिटी रहने का पूर्वानुमान जताते हुए राज्य के छह जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटे में चाईबासा रहा सबसे गर्म, रामगढ़ सबसे ठंडा: पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम मुख्यता शुष्क रहा. इस दौरान राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरा भी छाये रहे. सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ का रहा.

जिलावार अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची22.7 डिग्री सेल्सियस11 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर24 डिग्री सेल्सियस15.3 डिग्री सेल्सियस
डालटनगंज25.6 डिग्री सेल्सियस15.3 डिग्री सेल्सियस
बोकारो22.5 डिग्री सेल्सियस11.6 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा30.4 डिग्री सेल्सियस14.2 डिग्री सेल्सियस
देवघर24.4 डिग्री सेल्सिय11 डिग्री सेल्सियस
गिरिडीह23.3 डिग्री सेल्सियस12 डिग्री सेल्सियस
खूंटी23.4 डिग्री सेल्सियस10.9 डिग्री सेल्सियस
रामगढ़24.1 डिग्री सेल्सियस10.5 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा24.8 डिग्री सेल्सियस12.4 डिग्री सेल्सियस


अगले चार दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, 9℃ से 23℃ के बीच रहेगा तापमान: मौसम केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में 6 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध (FOG/MIST) बनने की संभावना जताई है. इसके साथ-साथ 4 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 5 और 6 जनवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. इस दौरान तापमान न्यूनतम 9℃ और अधिकतम 23℃ के बीच रहेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.