ETV Bharat / state

झारखंड को कैसे मिली एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी, किसने निभाई मुख्य भूमिका, जानिए विस्तार से

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Oct 25, 2023, 5:14 PM IST

Asian Womens Hockey Championship 2023
Asian Womens Hockey Championship 2023

झारखंड में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है. झारखंड को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कैसे मिला, इसके बारे में हॉकी इंडिया के महीसचिव ने पूरी डिटेल में ईटीवी भारत से बात की है. Asian Womens Hockey Championship 2023

हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह के साथ संवाददाता प्रशांत कुमार की खास बातचीत

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक पूरा झारखंड हॉकी के रोमांच में डूबा रहेगा. सभी मैच राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बेहतरीन एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में होने हैं. एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड को कैसे मिली, किसके प्रयास से झारखंड को इतना बड़ा आयोजन मिला, आयोजन को लेकर खेल विभाग और हॉकी इंडिया के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैसे पहल की, इन सबके बारे में हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने ईटीवी भारत संवाददाता प्रशांत कुमार से विस्तृत बातचीत की.

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों के मूवमेंट को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, जाम में बिना फंसे होटल तक पहुंचाना चुनौती

सीएम ने की पहल: भोलानाथ सिंह ने झारखंड को अगले साल जनवरी महीने में होने वाले एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप और ओलंपिक क्वालीफायर मैचों की मेजबानी कैसे मिली, इसके पीछे की पूरी कहानी बताई. उन्होंने कहा कि इन सबके पीछे सबसे बड़ा हाथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का है. मुख्यमंत्री की पहल का नतीजा है कि झारखंड को दो अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने का मौका मिला है. भोलेनाथ सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री भुवनेश्वर में आयोजित विश्व कप मैच देखने गये थे. उसी दौरान मुख्यमंत्री ने इच्छा जताई कि जब ओडिशा हॉकी को लेकर इतना बड़ा आयोजन कर सकता है तो हमारे पास भी बहुत अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है तो क्यों न हमारे राज्य में ऐसी प्रतियोगिता हो.

मुख्यमंत्री की सहमति के बाद हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने उनसे कहा कि हम एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन रांची में कर सकते हैं. भोलेनाथ सिंह के प्रयास से झारखंड को मुख्यमंत्री की सहमति मिली और एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली. मेजबानी का मौका मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से घोषणा की कि एशियन हॉकी चैंपियनशिप रांची में होगी और फिर खेल विभाग और पूरा झारखंड मंत्रालय इस आयोजन की तैयारी में जुट गया. सभी के संयुक्त प्रयास से रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है.

भारत जीत सकता है कप: भोलानाथ सिंह के मुताबिक, इस बार भारतीय टीम के पास भी काफी अच्छा मौका है. झारखंड की चार बेटियां भारतीय टीम में खेल रही हैं. स्थानीय होने के कारण उन्हें भीड़ का पूरा समर्थन मिलेगा. एशिया कप में भले ही भारतीय टीम चीन से हार गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. भोलेनाथ सिंह के मुताबिक, एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की तैयारी पूरी हो चुकी है और 27 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच राजधानी रांची में बेहतरीन हॉकी देखने को मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.