ETV Bharat / state

झामुमो विधायक नलिन सोरेन बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक मनोनीत

author img

By

Published : Nov 19, 2020, 2:29 PM IST

Updated : Nov 19, 2020, 6:49 PM IST

Nalin Soren nominated as excellent MLA
विधायक नलिन सोरेन

18:43 November 19

नलिन सोरेन बने उत्कृष्ठ विधायक

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो

रांचीः झामुमो के वरिष्ठ नेता और शिकारीपारा से विधायक नलिन सोरेन को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक मनोनीत किया गया है. विधानसभा के पांच कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए मनोनीत किया गया है. इसमें विधानसभाकर्मियों शिशिर कुमार झा, सोमेन कुमार सिंह, लक्ष्मी मछुआ, मनोज कुमार और हेलेना कंडुलना के नाम शामिल हैं. इसके अलावा कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन लोगों को पुरस्कार के लिए चुना गया है. रांची के सिविल सर्जन डॉ बी बी प्रसाद, एडीएम रैंक के पदाधिकारी पूर्व ला एंड आर्डर अखिलेश कुमार सिन्हा और रिम्स की मुख्य नर्स रामरेखा राय का चयन गया है.

विधायक नलिन सोरेन को 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के सम्मान से नवाजा जाएगा. विधायक नालिन सोरेन 7 बार से अपने विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. अब तक विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर 16 विधायकों को उत्कृष्ठ पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया जा चुका है. 2009 में राष्ट्रपति शासन और 2014 और 2019 में विधानसभा के चुनाव के कारण यह उत्कृष्ठ विधायक का सम्मान नहीं दिया जा सका था. 2020 के उत्कृष्ठ विधायक के रुप में नलिन सोरेन को राजपाल द्रोपति मुर्मू सम्मानित करेंगी, इसके साथ ही इन्हें 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

18:43 November 19

विधानसभा कर्मी भी सम्मानित

Nalin Soren nominated as excellent MLA
बैठक करते विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा के पांच कर्मचारियों का सम्मान

  • शिशिर कुमार झा
  • सोमेन कुमार सिंह
  • लक्ष्मी मछुआ
  • मनोज कुमार
  • हेलेना कंडुलना

14:21 November 19

उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

Nalin Soren nominated as excellent MLA
इन्हें भी मिला है सम्मान

अब तक के उत्कृष्ठ विधायक

उत्कृष्ठ विधायक के रूप में अब तक 16 विधायकों को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिल चुका है. 2001 में विशेश्वर खां, 2002 में हेमलाल मुर्मू, 2003 में राजेंद्र प्रसाद सिंह, 2004 में लोकनाथ महतो, 2005 में अन्नपूर्णा देवी, 2006 में राधा कृष्ण किशोर, 2007 में पशुपति नाथ सिंह,  2008 में इंद्र सिंह नामधारी, 2010 में जनार्दन पासवान, 2011 में माधव लाल सिंह, 2012 में रघुवर दास, 2013 में लोबिन हेंब्रम, 2015 में प्रदीप यादव, 2016 में स्टीफन मरांडी, 2017 में विमला प्रधान और 2018 में मेनका सरदार को उत्कृष्ठ विधायक के रुप में झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया जा चुका है.

200 लोग कार्यक्रम में होंगे शामिल  

22 नवंबर को झारखंड विधानसभा अपना 21वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में 200 लोगों को ही आमंत्रित किया गया है.

कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

  • डॉ बी बी प्रसाद, सिविल सर्जन, रांची
  • अखिलेश कुमार सिन्हा, एडीएम रैंक के पदाधिकारी, पूर्व ला एंड आर्डर, रांची
  • रामरेखा राय, मुख्य नर्स, रिम्स
Last Updated : Nov 19, 2020, 6:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.