ETV Bharat / state

Jharkhand Weather Alert: रांची सहित इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश

author img

By

Published : Mar 26, 2023, 6:04 PM IST

मौसम विभाग ने झारखंड में अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. सोमवार (27 मार्च) को भी राज्य में बादल के छाए रहने का अनुमान है. इसके साथ ही तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना भी बनी हुई है.

Jharkhand Weather Alert
झारखंड में मौसम विभाग का अलर्ट

रांची: मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज गति से हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार (27 मार्च) को भी राज्य में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः झारखंड में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

इन जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी: झारखंड के सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, देवघर, खूंटी, गढ़वा और धनबाद जिले में अगले तीन घंटे के अन्दर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने के आसार है.
वज्रपात की संभावना को देखते विभाग ने किया अलर्ट: झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में वज्रपात की संभावना है, वहां के लोगों को अगले चार घंटे तक सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है. सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है. मौसम केंद्र ने बिजली के खंभे से दूर रहने की भी सलाह दी है. प्रभावित जिलों के किसानों से मौसम साफ होने तक खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है.

पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर सबसे गर्म: मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 37℃ तथा न्यूनतम तापमान 18.9℃ सिमडेगा में रिकॉर्ड किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 32.7℃ और न्यूनतम तापमान 19.6℃ रहा. डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 37℃ और न्यूनतम तापमान 22 ℃ रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान बोकारो का अधिकतम तापमान 35.1℃ और न्यूनतम तापमान 2प.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह देवघर का अधिकतम तापमान 35.9℃ और न्यूनतम तापमान 21.4℃ रहा. गिरिडीह का अधिकतम तापमान 34.8℃, न्यूनतम तापमान 21.7℃ रहा. वहीं गढ़वा का अधिकतम तापमान 34.7℃ और न्यूनतम तापमान 20.4℃ रहा. रामगढ़ का अधिकतम तापमान 35.4℃, न्यूनतम तापमान 19.4℃ तथा सिमडेगा का अधिकतम तापमान 35℃ तथा न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.