ETV Bharat / state

Jharkhand Moonsoon: राज्य में इस बार औसत से कम हुई बारिश, कृषि पदाधिकारी ने बताई किसानों के फायदे की बात

author img

By

Published : Jul 8, 2023, 5:26 PM IST

Updated : Jul 8, 2023, 8:35 PM IST

Jharkhand Moonsoon
झारखंड में इस बार औसत से कम बारिश हुई

झारखंड में इस बार औसत से कम बारिश हुई है. इस बार जिलेवार वर्षा के प्रतिशत में काफी अंतर दिखा. साहिबगंज में जहां सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक वहीं कुछ जिलों में सामान्य से 60 से 73 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई.

देखें पूरी खबर

रांची: झारखंड में इस बार भी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून में औसत से कम वर्षा हुई है. राज्य में जहां साहिबगंज में सबसे अत्यधिक तथा गढ़वा, सिमडेगा, देवघर, गोड्डा में सामान्य बारिश दर्ज की गई. वहीं 19 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम वर्षापात रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

25 जुलाई के बाद होगी आगे की प्लानिंग: अगर चतरा, लातेहार, धनबाद और जामताड़ा जिले की बात की जाए तो 60 से 73% तक कम वर्षा हुई है. अब तक के मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार जून और जुलाई महीने में सामान्य से 44% कम वर्षा रांची में भी हुई है. पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी मानसून के प्रारंभ से ही बारिश कम हो रही है. मानसून पर कृषि विभाग नजर बनाए हुए है. रांची के कृषि पदाधिकारी रामशंकर प्रसाद सिंह के अनुसार विभाग 25 जुलाई तक की बारिश का आकलन करेगा उसके बाद संभावना के आधार पर आगे बढ़ेगा.

कृषि पदाधिकारी ने क्या कहा: रांची कृषि पदाधिकारी रामशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्य में अब तक कम बारिश हुई है. इसकी स्थिति का आकलन करने के लिए भारत सरकार के उद्यान कमिश्नर झारखंड आये थे. उन्होंने स्थिति का आकलन किया तथा बैठक में यह फैसला लिया गया कि अभी 25 जुलाई तक का इंतजार करना चाहिए. उसके बाद विभाग को संभावना के आधार पर आगे की प्लानिंग करनी पड़ेगी.

किसानों को दिए गए निर्देश: कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अगर 25 जुलाई तक भी स्थिति में सुधार नहीं होती है तब मोटे अनाज और कम वर्षा में उपज देने वाले फसल लगाने की ओर किसानों को ध्यान देना होगा. राज्य में कुल 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में से सबसे ज्यादा 18 लाख हेक्टेयर में सिर्फ धान की खेती होती है. ऐसे में कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अब तक जो वर्षा हुई है, वह बिचड़ा के लिए तो ठीक है पर खेतों में रोपनी नहीं हो सकती है.

रांची मौसम केंद्र के अनुसार बारिश का डेटा

  1. साहेबगंज में सामान्य से 31% अधिक वर्षा हो हुई है.
  2. गढ़वा, सिमडेगा, देवघर और गोड्डा जिले में सामान्य वर्षा हुई है.

इन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई

  1. चतरा में सामान्य से 74% कम
  2. लातेहार सामान्य से 60% कम
  3. धनबाद में 73% कम
  4. जामताड़ा में सामान्य से 65% कम
  5. पलामू में 29% कम
  6. पाकुड में 20% कम
  7. दुमका में 22%
  8. लोहरदगा में 43%
  9. गुमला 38%
  10. खूंटी में 40%
  11. रांची में 44%
  12. रामगढ में 47%
  13. हजारीबाग में 42%
  14. कोडरमा में 41%
  15. गिरिडीह में 59%
  16. बोकारो में 46%
  17. सरायकेला खरसावां में 59%
  18. पूर्वी सिंहभूम में 50%
  19. पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 45% कम वर्षा हुई है.

पिछले 24 घंटे में बारिश का रिकार्ड: पिछले 24 घंटे में मानसून की स्थिति कमजोर ही रही है. इस दौरान राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. राज्य में 01 जून से लेकर 08 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 265 मिलीमीटर की जगह 163.6 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 38 % कम है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम: रांची मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा के पाकड़टांड़ में रिकॉर्ड किया गया है. वहीं 49.2 एमएम वर्षा रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान सबसे अधिक तापमान डॉटेनगंजबमें 35.4 ℃ और न्यूनतम तापमान रांची का 23.2 ℃ रहा.

08 से 12 जुलाई तक मौसम का हाल: रांची मौसम केंद्र के अनुसार 09 जुलाई को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 10 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर और 11-12 जुलाई को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

12 जुलाई को वज्रपात का अलर्ट: मौसम केंद्र ने इस दौरान 09,11 और 12 जुलाई को गर्जन के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है तथा वज्रपात या मौसम खराब होने की स्थिति में सतर्क और सावधान रहने की अपील की है.

Last Updated :Jul 8, 2023, 8:35 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.