Jharkhand Weather Forecast: अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं, 2 - 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

author img

By

Published : Jan 15, 2023, 10:08 PM IST

Updated : Jan 15, 2023, 11:00 PM IST

Jharkhand Weather Forecast

झारखंड में दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी. मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी अपडेट के अनुसार रविवार रात से 16 जनवरी की रात तक तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी.

रांची: मौसम केंद्र रांची ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार झारखंड के ऊपर कोई सिनोप्टिक फीचर नहीं बना है. सिर्फ उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है. वहीं 18 जनवरी की रात से एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव पश्चिम हिमालयन रीजन में दिखेगा. मौसम केंद्र रांची के अनुसार 15 जनवरी की रात से 16 जनवरी की रात तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी और रात में ठंड बढ़ने का अहसास होगा. इसके बाद 17 से 19 जनवरी तक राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं, जबकि शेष भागों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा.

ये भी पढ़ें: पूरे उत्तर भारत में शीत लहर और कोहरे का कहर जारी


वहीं मौसम केंद्र रांची के अनुसार 20 और 21 जनवरी को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती भागों में सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आंशिक बादल बनेंगे, जबकि शेष भाग में मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा. 21 जनवरी तक राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि इस दौरान सुबह में कोहरा और धुंध के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना मौसम केंद्र ने जताई है.


खूंटी रहा सबसे ठंडा, सबसे गर्म रहा जमशेदपुर: मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा है. इस दौरान झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 09.2 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया है. इसी तरह रांची में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा. डालटनगंज में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा. बोकारो में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा. देवघर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसी तरह गिरिडीह में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. रामगढ़ में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सिमडेगा में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा. बोकारो में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. बाकी सभी जगहों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने का अहसास हुआ.

Last Updated :Jan 15, 2023, 11:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.