ETV Bharat / state

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: चेशायर होम में जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण, राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाना है- राजेश ठाकुर

author img

By

Published : Aug 20, 2023, 8:25 PM IST

Updated : Aug 20, 2023, 8:40 PM IST

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची के चेशायर होम में जरूरतमंदों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई. इस दौरान यहां रह रहे लोगों के बीच मिठाई के साथ साथ जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया. इस मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाना है.

Jharkhand State Congress President Rajesh Thakur celebrated Rajiv Gandhi birth anniversary at Cheshire Home in Ranchi
डिजाइन इमेज

देखें वीडियो

रांची: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर जहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ राजीव गांधी की जयंती मनाई और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने चेशायर होम में रह रहे जरूरतमंद बुजुर्गों, बच्चों के साथ अपने प्रिय नेता का जयंती मनायी. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चेशायर होम में रह रहे बच्चों और बुजुर्गों को कपड़े और मिठाईयां भी भेंट की.

इसे भी पढ़ें- रांची में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया प्रतिमा का अनावरण

राजधानी के बरियातू स्थित चेशायर होम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, रांची जिला कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिव्यांगजनों से मुलाकात की. साथ ही उनके बीच राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर प्रेम एवं भाईचारा का संदेश बांटते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार देश की तरक्की भाईचारे का हिमायती रही है. राजेश ठाकुर ने चेशायर होम में रह रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि वह आगे भी उनके बीच आते रहेंगे. उन्होंने कहा कि उनके नेता राजीव गांधी की हमेशा इच्छा रहती थी कि समाज के जरूरतमंद लोगों को सबसे पहले मदद पहुंचाई जाए. राजेश ठाकुर ने कहा कि इसी क्रम में वह रविवार चेशायर होम पहुंचे हैं और आगे भी आते रहेंगे.

आधुनिक भारत के साथ-साथ संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी- राजेश ठाकुरः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एक ओर भारत को संचार क्रांति के माध्यम से आधुनिक बनाने का पहल की. वहीं भारत की आत्मा गांवों को पंचायती राज देकर प्रशंसनीय कार्य किया. पूर्व पीएम राजीव गांधी ने मतदान का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 साल करके देश के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया. पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा पंजाब की समस्याओं का समाधान, दल-बदल कानून पर नियंत्रण, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के कार्यों की सराहना की. मंत्री ने कहा कि राजीन गांधी ने ही भारत में दूरसंचार क्रांति की मशाल जलाई. जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा आज होती है, उसकी संकल्पना उन्होंने अपने जमाने में पहले ही कर चुके थे. राजीव गांधी की एक बड़ी उपलब्धि नवोदय विद्यालय की स्थापना भी है. मौजूदा समय में देश में खुले 551 नवोदय विद्यालयों का जिक्र करते हुए आलमगीर आलम ने कहा कि लगभग 1.80 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच के व्यक्ति रहे. उन्होंने देश में आईटी क्षेत्र में क्रांति की नींव रखी, जो आज हर घर में हर व्यक्ति को सुविधा दे रहा है. घर बैठे बैंकिंग से लेकर शिक्षा तक का काम कर लेते हैं. उन्होंने भारत के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देकर देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने में अहम भूमिका निभायी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व्यक्तित्व का धनी बताया. उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए विजनरी योजनाओं की शुरूआत राजीव गांधी द्वारा ही की गयी. बंधु तिर्की ने कहा कि जिसकी बदौलत आज पूरा देश टेक्नोलॉजी में अपनी अमिट छाप छोड़ रही है.

कांग्रेस भवन में ये नेता हुए जयंती समारोह में शामिलः भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय रांची में मनाई गयी. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद भी शामिल हुए.

Last Updated : Aug 20, 2023, 8:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.