ETV Bharat / state

मंत्री सत्यानंद भोक्ता के पुत्र को मिली युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, पहली सूची में इन नेताओं को मिली जगह

author img

By

Published : Apr 9, 2023, 4:00 PM IST

Jharkhand RJD Politics
युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव

झारखंड युवा राष्ट्रीय जनता दल संगठन का विस्तार किया है. आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड में आरजेडी अपना प्रभाव जमाने के लिए युवाओं की टोली खड़ी कर ली है. युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी के साथ पहली सूची जारी कर दी गई है.

जानकारी देते युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव

रांची: झारखंड युवा राष्ट्रीय जनता दल ने प्रदेश कार्यकारिणी की पहली सूची रविवार (9 अप्रैल) को जारी कर दी है. युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल की उपस्थिति में पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की. इस सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए तीन नामों में एक राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के पुत्र विनोद भोक्ता का है. दो अन्य युवा राजद उपाध्यक्ष सुनील कुमार और विनोद भोक्ता बनाये गए हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: बीजेपी-कांग्रेस और जेएमएम सभी हैं छात्रों के साथ, तो फिर आंदोलन की क्या है जरूरत

इन्हें बनाया गया प्रदेश महासचिव: प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी जिन्हें दी गई है उनमें मोइन अंसारी, उर्मिला सोरेंग, ममता कुजूर, विक्की यादव, जितेंद्र नारायण यादव, राम सिंह, दीपक यादव, अभिषेक सिंह यादव, प्रदीप यादव, संतोष कुमार, मुनेश्वर सिंह, पंकज सिंह, काजल कुमार यादव, मंतोष यादव, क्षितिज कुमार मिश्रा और गायत्री देवी का नाम शामिल हैं.

ये बने युवा राजद के प्रदेश सचिव: युवा राजद के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी जिन नेताओं को मिली है उसमें संतोष कुमार, फरहान खान, अजय कुमार, नीतीश कुमार, कमलकांत, धर्मेंद्र कुमार, अरशद अंसारी, प्रशांत कुमार, राजकुमार, संजय सिंह यादव, नुनु झा, रघुनाथ कुमार राणा का नाम शामिल है.

इनको मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी: प्रदेश राजद युवा अध्यक्ष रंजन यादव ने 09 युवा राजद जिलाध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की है. इस सूची में साहिबगंज से सद्दाम हुसैन, देवघर नगर अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह बनाये गए हैं. गोड्डा जिलाध्यक्ष मो. अंजर अहमद को बनाया गया है. गिरिडीह जिलाध्यक्ष रवि कुमार, हजारीबाग के जिलाध्यक्ष अयान रजा खान, बोकारो के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गिरि, रांची जिलाध्यक्ष जफर अंसारी को बनाया गया है. रांची महानगर अध्यक्ष दिलीप सिंह, पलामू के जिलाध्यक्ष केदार यादव और गढ़वा के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार को बनाया गया है.

पार्टी को मजबूत करना उदेश्य: पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करने के बाद प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि यह पहली सूची है. उन्होंने कहा कि इसमें उन लोगों को जगह दी गयी है, जो लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहे हैं. कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य पार्टी को 2024 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव मजबूत करना है. रंजन यादव ने कहा कि जुझारू युवाओं को संगठन में जगह दी गयी है. पदाधिकारियों की दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.