ETV Bharat / state

Hockey World Cup 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल, विश्व कप में दिखाएंगी दम

author img

By

Published : Jun 28, 2022, 2:31 PM IST

Jharkhand players in Indian Women hockey team
Jharkhand players in Indian Women hockey team

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. झारखंड की तीनों खिलाड़ी विश्व कप महिला हॉकी टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरेंगी. इस वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में पूरे विश्व से 16 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत अपना पहला मैच 2 जुलाई को इंग्लैंड के साथ खेलेगा.

रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women hockey team) में पहली बार विश्व कप खेलने के लिए झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. महिला विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट (World Cup Women Hockey Tournament) में ये खिलाड़ी हिस्सा लेंगी. भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन, बर्मिंघम में बिखेरेंगी जलवा


हॉकी वर्ल्ड कप में पूरे विश्व से 16 टीमें लेंगी हिस्सा: महिला विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमों को चार पूलों में बांटा गया है. भारतीय टीम पूल बी में है. जहां इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन की महिला टीमें शामिल है. भारत को अपना पहला मैच 2 जुलाई को इंग्लैंड के साथ खेलना है. भारत 5 जुलाई को चीन के साथ दूसरा और 7 जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ अपना तीसरा मैच खेलेगा. खास बात यह है कि भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 3 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का नाम है. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब झारखंड की तीन खिलाड़ी विश्व कप महिला हॉकी टूर्नामेंट के लिए एक साथ शामिल होंगी. बताते चलें कि 1 से 17 जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन में हॉकी वर्ल्ड कप प्रतियोगिता (Hockey World Cup 2022) का आयोजन हो रहा है.

हॉकी झारखंड के अधिकारियों ने दी बधाई: झारखंड के इन महिला खिलाड़ियों के भारतीय टीम में शामिल होने पर हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय टीम में झारखंड के खिलाड़ियों का चयन राज्य के लिए गौरव की बात है. इस टीम में एक साथ तीन खिलाड़ियों का चयन यह बताने के लिए काफी है कि झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.