ETV Bharat / state

Bharat Jodo Padyatra: झारखंड में भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचा कांग्रेस का कुनबा

author img

By

Published : Oct 10, 2022, 1:08 PM IST

Updated : Oct 10, 2022, 1:22 PM IST

झारखंड में भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत हो गयी (Congress started state level Bharat Jodo Padyatra) है. झारखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से शुरु (Bharat Jodo Padyatra from Ulihatu) हुई. जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेता शामिल हो रहे हैं.

Jharkhand Congress started state level Bharat Jodo Padyatra from Lord Birsa Munda birthplace Ulihatu
कांग्रेस

रांचीः झारखंड कांग्रेस की राज्यस्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से (Bharat Jodo Padyatra from Birsa Munda birthplace) हुई. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी के उलिहातू पहुंचकर राज्यस्तरीय भारत जोड़ो यात्रा शुरुआत की. यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कांग्रेस के नेताओं ने पुष्पांजलि कर यात्रा की शुरुआत (Bharat Jodo Padyatra from Ulihatu) की. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह इस पदयात्रा का कन्वेनर सुबोधकांत सहाय, मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव सहित कई विधायक भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हैं. ये पदयात्रा उलिहातू से रांची के कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल तक आएगी. इस दो दिवसीय पदयात्रा के दौरान ज्वलंत मुद्दों पर स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस के नेता चर्चा करेंगे.

देखें वीडियो
Last Updated : Oct 10, 2022, 1:22 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.