ETV Bharat / state

सोनिया गांधी से मिले झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

author img

By

Published : Aug 23, 2019, 9:27 PM IST

झारखंड के लगभग सभी वरिष्ठ नेता शुक्रवार को सोनिया गांधी से उनके आवास दिल्ली में मिले. आरपीएन सिंह ने बताया कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई.

आरपीएन सिंह

नई दिल्ली: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ झारखंड कांग्रेस के कई नेता, कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मिले. बैठक करीब 30 मिनट तक चली. झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित कई नेता मौजुद रहे.

देखें पूरी खबर


बैठक के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है, झारखंड में कांग्रेस के सभी नेता पूरी मेहनत और लगन से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. सभी नेता एकजुट रहें. आरपीएन सिंह ने कहा कि बैठक में तय किया गया है कि रघुवर सरकार की जो भी नाकामी है उसे हम लगातार जनता के सामने रखने का काम करेंगे.

ये भी देखें- धर्मेंद्र प्रधान ने की चतरा में इस्पात कारखाना खोलने की घोषणा, कहा- झारखंड में संसाधनों की भरमार

आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा इस पर फैसला जल्द लिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार आलमगीर आलम, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत, कीर्ति आजाद, केएन त्रिपाठी का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहा है. वहीं बैठक के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में हम लोग लोकसभा चुनाव महागठबंधन में रहकर लड़े थे. हमारी कोशिश है हम विधानसभा चुनाव भी महागठबंधन में रहकर लड़ें.

Intro:सोनिया गांधी से मिले RPN सहित झारखंड कांग्रेस के कई नेता, विस चुनाव की रणनीति एवं अध्यक्ष कौन हो इसपर हुई चर्चा

नयी दिल्ली- झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ झारखंड कांग्रेस के कई नेता कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मिले, बैठक करीब 30 मिनट तक चली, झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करें इस पर बैठक में चर्चा हुई है, बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित कई नेता थे


Body:बैठक के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने कहा है कि चुनाव नजदीक आ रहा है झारखंड में कांग्रेस के सभी नेता पूरी मेहनत और लगन से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं सभी नेता एकजुट रहे हैं. आरपीएन सिंह ने कहा कि बैठक में तय किया गया है कि रघुवर सरकार की जो भी नाकामी है उसको हम लोग लगातार उजागर करते रहेंगे

rpn सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा इस पर फैसला जल्द ले लिया जाएगा. बता दें आज के बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई है कि झारखंड कांग्रेस का अध्यक्ष कौन हो



Conclusion:सूत्रों के अनुसार आलमगीर आलम, सुबोध कांत सहाय, प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत, कीर्ति आजाद, केएन त्रिपाठी का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहा है. वहीं बैठक के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में हम लोग लोकसभा चुनाव महागठबंधन में रहकर लड़े थे, हमारी कोशिश है कि विधानसभा चुनाव भी महागठबंधन में रहकर लड़ा जाए
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.