ETV Bharat / state

JHARKHAND BUDGET 2021: 91,277 करोड़ का झारखंड बजट पेश, जानिए पल-पल का अपडेट

author img

By

Published : Mar 3, 2021, 12:00 PM IST

Updated : Mar 3, 2021, 5:48 PM IST

Jharkhand Budget 2021
Jharkhand Budget 2021

13:15 March 03

9 भाषा केंद्र खोले जाएंगे

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को वित्तीय वर्ष 2021-22 से लागू करने के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव
  • झारखंड आदिवासी विश्वविद्यालय और झारखंड खुला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी
  • महिला विश्वविद्यालयों में जरूरत के हिसाब से 300 बेड वाला छात्रावास बनाया जाएगा
  • पर्यटन के विकास के लिए नई पर्यटन नीति लागू की जाएगी
  • पर्यटक सुविधा केंद्रों का प्रस्ताव, रहने-खाने और परिवहन की सुविधा होगी
  • बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड
  • खेल-खिलाड़ियों को बढ़ावा देने पर जोर
  • राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 9 भाषा केंद्र खोले जाएंगे
  • 2021-22 में 3000 मिट्रिक टन तसर रेशम के उत्पादन का लक्ष्य

13:11 March 03

ज्ञान सेतु और ज्ञानोदय योजना

  • राज्य के 500 प्रारंभिक विद्यालयों को प्रेरक गुणवत्ता शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना
  • ज्ञान सेतु और ज्ञानोदय योजना शुरू की जाएगी
  • 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य साक्षरता दर 66.41% थी.
  • साक्षर भारत कार्यक्रम के बाद साक्षरता दर 81% हो गई
  • शत प्रतिशत साक्षरता के लिए एक नई योजना पढ़ना लिखना अभियान
  • बंधुआ मजदूरों के लिए पुर्नवास योजना का प्रस्ताव
  • गोविंदपुर-साहिबगंज फोर लेन सड़क का प्रस्ताव

13:09 March 03

पंचायतों में बनेंगे 5-5 नलकूप

  • कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने लिए 18,653 करोड़ का प्रावधान
  • 4374 पंचायतों में 5-5 नलकूप बनाने योजना
  • बिरसा विकास योजना लिए 61 करोड़
  • किसान समृद्धि योजना के लिए 45.08 करोड़
  • जघन्य अपराध के आरोपी बच्चों को सामान्य अपराध के आरोपी बच्चों से अलग रखने के उद्देश्य से राज्य में प्लेस ऑफ सेफ्टी भवनों का निर्माण कराया जाएगा
  • यूनिवर्सल पेंशन योजना शुरू की जाएगी
  • स्वस्थ हो चुके मानसिक रोगियों के पुनर्वास के लिए रांची, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में हाफ वे होम
  • तीनों हाफ वे होम में 30-30 व्यक्तियों की क्षमता होगी
  • राज्य के 1,828 पंचायत जीरो ड्रॉप आउट घोषित
  • 1000 और पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट पंचायत घोषित करने का लक्ष्य

12:58 March 03

3000 नए आवास बनाए जाएंगे

  • 2021-22 में 3000 नए आवास बनाए जाएंगे
  • फिलहाल 337 एंबुलेंस चल रहे हैं, 117 नए एंबुलेंस का संचालन शुरू होगा
  • गरीब असहाय और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों को चलंत वाहन के जरिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना
  • बुजुर्गों की चिकित्सा सुरक्षा संरक्षण विधिक आवश्यकता से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव
  • 69 एकलव्य विद्यालय की स्थापना की जाएगी
  • 24 नगर निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट

12:51 March 03

गुरूजी किचन योजना

  • राज्य में गुरूजी किचन योजना की शुरूआत होगी
  • राज्य को अपने कर राजस्व से ₹ 30,265 करोड़ मिलेंगे
  • गैर कर राजस्व से  ₹ 13, 500 करोड़
  • केंद्रीय सहायता से  ₹ 17,891 करोड़
  • केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में ₹ 22, 050 करोड़
  • लोक ऋण से ₹ 14,500 करोड़
  • उधार तथा अग्रिम की वसूली से करीब ₹ 70 करोड़ प्राप्त होने का अनुमान
  • 2019 -20 में झारखंड का विकास दर 6.7% था
  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा  ₹ 10,210 करोड़ होने का अनुमान
  • राजकोषीय घाटा आगामी वित्तीय वर्ष के अनुमानित जीएसडीपी का 2.83% है

12:46 March 03

सामाजिक क्षेत्र के लिए 33,625 करोड़ रुपए

  • 20 हजार सखी मंडलों को सहायता देने की योजना
  • मनरेगा में 1150 मानव दिवस का सृजन हुआ
  • किसान सर्विस सेंटर की स्थापना की जाएगी
  • जमशेदपुर में नया डेयरी प्लांट लगाया जाएगा
  • राजस्व व्यय के लिए  ₹ 15,521 करोड़ रुपए
  • सामाजिक क्षेत्र के लिए 33,625 करोड़ रुपए
  • ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में समेकित रूप से 18,653 करोड़ों रुपए का प्रावधान
  • वित्तीय प्रबंधन को बनाए रखने के लिए एफआरबीएम एक्ट के दायरे में रहते हुए ऋण लेने की क्षमता को बढ़ाने का निर्णय
  • पहली बार 11 विभागों के 21 मांगों के लिए आउटकम बजट प्रस्तुत किया गया
  • बजट में सामान्य प्रक्षेत्र के लिए 26,734 करोड़, सामाजिक प्रक्षेत्र के लिए 33,625 करोड़ और आर्थिक क्षेत्र के लिए 30,917 का प्रावधान

12:42 March 03

मछली पालकों को आर्थिक सहायता

  • ग्राीमण क्षेत्र में एक परिवार को दो गाय देने की योजना
  • 2 लाख 65 हजार मैट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य
  • मछली पालकों को आर्थिक सहायता देने की योजना
  • मत्स्य योजना के तहत मछुआरों को नाव दी जाएगी
  • 11 लाख से अधिक लोगों को कृषि एवं पशुपाल विभाग के योजनाओं से लाभ हुआ है.
  • संथाल के दुमका में मसलिया सिंचाई योजना

12:28 March 03

विकास दर 9.5 फीसदी रहने का अनुमान

वर्तमान वित्तीय वर्ष में झारखंड का विकास दर 9.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना के बाद पटरी पर लौट रही है झारखंड की अर्थव्यवस्था. 

  • 1 फरवरी 2021 को जामताड़ा से कृषि ऋण माफी योजना जारी है.
  • बजट में किसानों की कर्ज माफी के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान

12:23 March 03

मनरेगा की मजदूरी में 31 रुपए की बढ़ोतरी

भाजपा विधायक कर रहे हैं नारेबाजी हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, नीलकंठ सिंह मुंडा जैसा हो. रघुवर सरकार के समय का बजट पढ़ रहे हैं नीलकंठ सिंह मुंडा. पूर्ववर्ती रघुवर सरकार की उपलब्धियां भी गिना रहे हैं नीलकंठ सिंह मुंडा. रामेश्वर उरांव ने बजट 2021-22 को बताया आउटकम बजट. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मनरेगा की मजदूरी में 31 रुपए की बढ़ोतरी की है. भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो को स्पीकर ने मार्शल आउट कराया. सदन में गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप.

12:08 March 03

विधानसभा में झारखंड बजट पेश

91,277 करोड़ का झारखंड बजट विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया है. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव विधानसभा में पढ़ रहे हैं झारखंड का बजट. विपक्षियों ने ताली बजाकर बजट भाषण का विरोध किया. सदन के वेल में बैठे भाजपा विधायक वित्त मंत्री की तरफ पीठ दिखाकर बैठ गए और ताली बजाकर बजट भाषण का विरोध करने लगे. समानांतर भाषण दे रहे हैं नीलकंठ सिंह मुंडा. सरकार की विफलता गिना रहे हैं.

12:04 March 03

सदन की कार्यवाही शुरू

सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. सुबह हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.

11:55 March 03

कुछ देर में पेश होगा बजट

रांचीः सदन में आज वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश होगा. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बजट पेश करेंगे. इस बजट से हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. झारखंड विधानसभा बजट सत्र में आज 2021-22 का बजट वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के हाथों किया जाना है. बजट पेश करने से पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में मुलाकात की. उन्हें बजट की कॉपी सौंपी.

Last Updated : Mar 3, 2021, 5:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.