ETV Bharat / state

रांची में जेडीयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, पुरानी कमेटी को किया गया भंग

author img

By

Published : Jan 17, 2021, 6:30 PM IST

रांची में झारखंड जेडीयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू, झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रभारी रामसेवक सिंह, सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह के अलावा सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया.

jdu-state-working-committee-meeting-in-ranchi
जेडीयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

रांची: झारखंड जेडीयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रांची प्रेस क्लब में आयोजित की गई. बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रभारी रामसेवक सिंह, सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह समेत सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष सालखान मुर्मू की अध्यक्षता में सभी जिला और प्रदेश के पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई. प्रदेश के कार्यकारिणी ने अपनी बातों को बैठक के दौरान रखा.

जेडीयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक


पूर्व मंत्री सह झारखंड जेडीयू के प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कमेटी ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को बनाया है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर पुरानी कमेटी को भंग किया जाता है. उन्होंने कहा कि जब नई कमेटी का गठन होगा उस वक्त जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी पदाधिकारियों का चयन होगा, 2021 में नई ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए नए सिरे से एक कमेटी का गठन किया जाएगा.

इसे भी पढे़ं: सरायकेला में मंत्री चंपई सोरेन ने कहा- शहीदों के परिजनों को सरकार जल्द देगी सरकारी नौकरी

पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा
वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखान मुर्मू ने कहा कि 27 दिसंबर को पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, उसके आलोक में जेडीयू को मजबूत बनाते हुए संगठन का विस्तार करना है, साथ ही झारखंड में विधानसभा का चुनाव भी लड़ना है, इसी संदर्भ में झारखंड में पार्टी को कैसे मजबूत बनाया जाए इस पर चर्चा हुई है, अगले विधानसभा चुनाव में जनता को संदेश देंगे कि झारखंड में भी जेडीयू की सरकार बने, हमारे सामने झारखंड में विकल्प बनने का एक बेहतर अवसर है. झारखंड जेडीयू सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक में संगठन को बढ़ाने पर चर्चा की गई है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में झारखंड जेडीयू बहुत सीटों पर चुनाव लड़ी, हालांकि परिणाम हमारे लिए बेहतर नहीं रहा, पार्टी की हार पर भी समीक्षा की गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.