ETV Bharat / state

इंडियन कोस्ट गार्ड में कम है झारखंड की भागीदारी, सीएम ने कहा- प्रचार प्रसार की है जरूरत

author img

By

Published : May 31, 2023, 9:57 PM IST

बुधवार को रांची में भारतीय तटरक्षक बल के आईजी इकबाल सिंह चौहान और कमांडेंट दीपक सिंह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले. इस दौरान सीएम ने इंडियन कोस्ट गार्ड में झारखंड के युवाओं की भागीदारी कम होने पर चिंता व्यक्त की.

Coast Guard IG met CM Hemant Soren
Coast Guard IG met CM Hemant Soren

रांची: भारतीय तटरक्षक बल में झारखंड के युवाओं की भागीदारी काफी कम है. इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चिंता व्यक्त की है. इस बात का जिक्र तब हुआ जब भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के आईजी इकबाल सिंह चौहान और कमांडेंट दीपक सिंह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे.

  • मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के IG श्री इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट श्री दीपक सिंह ने मुलाकात की। pic.twitter.com/pLtLzNoOxt

    — Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) May 31, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

भेंट वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने आईजी इकबाल सिंह चौहान से भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों की जानकारी ली. पूछा कि इस कोस्ट गार्ड में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं. इसपर आईजी इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है. यह जानने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार प्रसार करे. इस बल में हमारे राज्य के लोगों को भी मौका मिले.

उन्होंने कहा कि झारखंड में टैलेंट की कमी नहीं है. कई बार जानकारी के अभाव में युवा कुछ अच्छे मौके गंवा बैठते हैं. अगर भारतीय तटरक्षक बल में बहाली के बाबत समय पर जानकारी मिलेगी तो झारखंड के युवा भी अपनी भागीदारी निभा सकेंगे. इस दौरान आईजी इकबाल सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मोमेंटो भेंट किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे मौजूद थे.

आपको बता दें कि सेना में जब भी बहाली निकलती है तो झारखंड के युवा चढ़कर हिस्सा लेते हैं. फिलहाल अग्निवीर को लेकर समय-समय पर बहाली प्रक्रिया चल रही है इसमें भी झारखंड के युवा बेहतर कर रहे हैं. अब मुख्यमंत्री के सुझाव के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारतीय तटरक्षक बल में झारखंड के युवाओं को शामिल करने के लिए उचित प्लेटफार्म मिल पाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.