ETV Bharat / state

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन, आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाने पर चर्चा

author img

By

Published : Nov 8, 2020, 10:06 PM IST

Updated : Nov 9, 2020, 9:38 AM IST

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का केंद्रीय कार्यालय रांची के करमटोली में खोला गया. जिसका उद्घाटन पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने किया. इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाने की बात कही.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Inauguration of Central Office of Jharkhand Agitator Sangharsh Morcha

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का केंद्रीय कार्यालय राजधानी के करमटोली में खोला गया. जिसका उद्घाटन रांची के पूर्व सांसद और झारखंड आंदोलनकारी राम टहल चौधरी ने किया. कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही मोर्चा के केंद्रीय कमेटी का विस्तार भी किया गया.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित सिलेबस, व्हाट्सएप ग्रुप से विद्यार्थियों को दी जा रही है जानकारी

आंदोलनकारियों के नाम पर चौक-चौराहों का नामकरण करने की मांग
मौके पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस आंदोलनकारियों के बदौलत राज्य का गठन हुआ, उन्हें आज भी मान सम्मान नहीं मिल पाया है, जिसके वह हकदार है. वैसे आंदोलनकारियों को मान सम्मान दिलाने का काम इस कार्यालय के माध्यम से मोर्चा के लोगों की ओर से की जाएगी. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, गुमनाम आंदोलनकारियों को ढूंढ कर उन्हें हक और सम्मान दिलाने का काम किया जाएगा, साथ ही राज्य गठन में बलिदान दिए आंदोलनकारियों के नाम पर चौक-चौराहों का नामकरण करने की मांग राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की गई है. इसके अलावा जीवित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने को लेकर उनके नाम पर सड़कों का नामकरण और उचित सम्मान देने का मांग की गई है.

Last Updated : Nov 9, 2020, 9:38 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.