ETV Bharat / state

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू वेबिनार के जरिए साईं नाथ विवि के साथ जुड़ी, विद्यार्थियों और कुलपति के साथ की चर्चा

author img

By

Published : Jun 20, 2020, 8:25 PM IST

कोरोना महामारी के मद्देनजर पूरे देश के साथ-साथ झारखंड के भी तमाम शिक्षण संस्थान बंद है. ऑनलाइन पठन-पाठन ही संचालित हो रहा है. इसी कड़ी में ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने साईं नाथ विश्वविद्यालय के बच्चों को शनिवार को संबोधित किया.

Governor Draupadi Murmu addresses children
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू वेबिनार के जरिए साईं नाथ विवि के साथ जुड़ी

रांची: कोरोना महामारी के मद्देनजर फिलहाल तमाम गतिविधियां ऑनलाइन ही संचालित हो रही हैं. शिक्षा जगत के अलावा खेल जगत और तमाम क्षेत्रों में ऑनलाइन वेबिनार के जरिए ही वार्तालाप हो रहा है .चर्चाएं की जा रही हैं. इसी कड़ी में राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ऑनलाइन वेबिनार के जरिए साईं नाथ विश्व विद्यालय के बच्चों को नोबेल कोरोना वायरस से बचने, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने और योगा के साथ-साथ ध्यान को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने का संदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: रांची में गुरुजी से मिले महाधिवक्ता राजीव रंजन, राज्यसभा चुनाव जीतने पर दी बधाई

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विश्वविद्यालय के बच्चों को संबोधित किया. साथ ही ऑनलाइन एजुकेशन को लेकर चर्चा भी की. बता दें कि राज्यपाल तमाम विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति हैं. ऐसे में वह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा कुलपतियों के साथ भी समय-समय पर विचार विमर्श कोरोना काल के दौरान कर रही हैं. इसी कड़ी में साईं नाथ विश्वविद्यालय के बच्चों और कुलपति के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने चर्चा की.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.