राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सहित कई नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सहित कई नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
दीपावली के शुभ अवसर पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. Jharkhand Governor and CM extended Diwali wishes
रांची: दीपावली का त्यौहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. झारखंड में भी दीपोत्सव की धूम है. आम लोगों के साथ साथ गणमान्य लोग भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे है. झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ ही कई मंत्रियों और नेताओं ने प्रदेश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में कर्मियों के साथ दिवाली मनाई. साथ ही सभी देशवासियों के साथ साथ प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी.
-
समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।#HappyDiwali2023 pic.twitter.com/1xzwL0cm3y
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) November 12, 2023
-
Delighted to celebrate Diwali with our dear workers and dear staff of Raj Bhavan. #Diwali pic.twitter.com/oRol5JrxHp
— CP Radhakrishnan (@CPRGuv) November 11, 2023
राज्यपाल के साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी को दिवाली और काली पूजा की बधाई देते हुए सभी की सुख समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रकाशोत्सव का पावन पर्व दीपावली, आप सभी के जीवन को उमंग, उत्साह और सफलता के प्रकाश से सम्पन्न कर दे. सभी स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूं. दीपावली के पावन पर्व की सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. शुभ दीपावली. आप सभी को काली पूजा की भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मां काली की कृपा सभी पर बनी रहे, यही कामना करता हूं. जय मां काली.
-
प्रकाशोत्सव का पावन पर्व दीपावली, आप सभी के जीवन को उमंग, उत्साह और सफलता के प्रकाश से सम्पन्न कर दे। सभी स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूँ।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 12, 2023
दीपावली के पावन पर्व की सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
शुभ दीपावली 🪔
आप सभी को काली पूजा की भी… pic.twitter.com/PoCjrKbSph
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि आप सभी को आस्था, हर्षोल्लास एवं प्रकाश के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां लक्ष्मी और श्री गणेश जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही प्रार्थना करता हूं.
-
आप सभी को आस्था, हर्षोल्लास एवं प्रकाश के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 12, 2023
मां लक्ष्मी और श्री गणेश जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही प्रार्थना करता हूं l pic.twitter.com/xcoZb9c0Og
वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी दिवाली और काली पूजा की बधाई दी है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि काली पूजा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. मां काली हर किसी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएं. पावन पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह महापर्व आप सभी के जीवन में आरोग्य, सुख, शांति एवं समृद्धि लाएं, भगवान से यही कामना करता हूं.
-
काली महाकाली कालिके परमेश्वरी,
— Arjun Munda (@MundaArjun) November 12, 2023
सर्वानन्दकरी देवी नारायणि नमोऽस्तुते।
काली पूजा के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।माँ काली हर किसी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए। pic.twitter.com/KRqmODiG5D
-
पावन पर्व #दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Arjun Munda (@MundaArjun) November 12, 2023
प्रकाश का यह महापर्व आप सभी के जीवन में आरोग्य, सुख, शांति एवं समृद्धि लाएं,भगवान से यही कामना करता हूं।#HappyDeepavali pic.twitter.com/1KD39IAYkR
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी सभी पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा बने रहने की कामना की है.
-
श्रीवर्चस्वमायुष्यमारोग्यमाविधात् पवमानं महीयते।
— Banna Gupta (@BannaGupta76) November 12, 2023
धान्यं धनं पशुं बहुपुत्रलाभं शतसंवत्सरं दीर्घमायुः ।।
लक्ष्मीजी और गणेशजी की कृपा से आपको कामयाबी, सुख, शान्ति और समृद्धि प्राप्त हो।
दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!#HappyDiwali pic.twitter.com/BXo082mAfq
