ETV Bharat / state

International Women's Day: रांची रेल मंडल की विशेष पहल, महिला कर्मचारियों के हाथ सौंपी सारी जिम्मेदारी

author img

By

Published : Mar 8, 2022, 12:38 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची रेल मंडल की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ सौंपी गई है. इस अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन का पूरा नजारा बदला-बदला लग रहा है. विभिन्न विभागों की 70 से अधिक महिला मिलकर इस जिम्मेदारी को बखूबी संभाल रही हैं.

Ranchi Railway Division
Ranchi Railway Division

रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष बनाने के लिए रांची रेल मंडल ने एक बेहतर पहल की है. ट्रेन के परिचालन से संबंधित सभी तरह के कार्यों का जिम्मा आज के दिन महिलाओं के हाथों में सौंपा गया है. इस दिन रांची लोहरदगा टोरी रांची ट्रेन का परिचालन महिलाएं कर रही हैं. इसमें ट्रेन की लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड और रेलकर्मी सभी महिलाएं ही हैं.

इसे भी पढ़ें: International Women's Day: मिलिए झारखंड की पहली महिला लोको पायलट दीपाली अमृत से, दृढ़ इच्छाशक्ति से तय किया कामयाबी का सफर


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन का नजारा बिल्कुल ही बदला-बदला नजर आया. मुख्य द्वार पर टिकट चेकिंग हो, सुरक्षाकर्मी या टिकट आरक्षण का काम हो हर जगह महिला कर्मी ही तैनात दिखीं. विभिन्न विभागों के 70 से अधिक महिला कर्मियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. स्टेशन प्रबंधक की जिम्मेदारी इलेक्ट्रॉनिक, इंटरलॉकिंग, ट्रेनों का परिचालन और यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी भी आरपीएफ की महिला टीम संभाल रही है. स्टेशन की साफ-सफाई हो या फिर लोको पायलट का काम हो आज तमाम काम महिलाओं के जिम्मे है. महिला दिवस को विशेष बनाने के उद्देश्य से रांची रेल मंडल ने यह फैसला लिया था और इसी फैसले के तहत आज रांची रेल मंडल की कमान महिलाओं के हाथों है. आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं. महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रांची रेल मंडल द्वारा महिला दिवस पर व्यापक रूप से इस व्यवस्था को सुचारू किया गया है.


पूरे डिवीजन में महिलाओं के लिए और भी कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं, लेकिन रांची रेल मंडल का यह प्रयास सराहनीय और काबिले तारीफ है. पिछले साल भी रांची रेल मंडल में महिलाओं ने ही डिवीजन का पूरा काम संभाला था. इस साल भी रांची रेल मंडल की कमान महिलाओं के हाथों सौंपा गया है. आज पूरा दिन महिलाएं ट्रेन से लेकर स्टेशन और कंट्रोल रूम भी संभाल रही है.

देखें पूरी खबर
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.